भोजपुरी में निरहुआ ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना
लोकसभा चुनाव को लेकर अब पूर्वांचल के सियासत तेज होती दिखाई दे रही है।
आजमगढ़ की सीट अक्सर सुर्खियों में रहती है। इस समाजवादी पार्टी की गढ़ के
रूप में देखा जाता है। हालांकि, उपचुनाव में भाजपा ने यहां से जीत हासिल की थी।
इस बार भी अखिलेश यादव की ओर से धर्मेंद्र यादव को यहां से उतरा गया है।
उनका सामना भाजपा के वर्तमान सांसद और पार्टी उम्मीदवार दिनेश लाल यादव
निरहुआ से है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी आजमगढ़ में निरहुआ के लिए
प्रचार किया है। योगी आदित्यनाथ भी आजमगढ़ में अपनी पूरी ताकत लगा रहे हैं। वहीं
निरहुआ भी अखिलेश यादव और उनके परिवार पर निशाना साधने का मौका नहीं
छोड़ रहे हैं। इसी कड़ी में अखिलेश यादव और उनके भाई धर्मेंद्र यादव पर जोरदार
हमला बोलते हुए निरहुआ ने दोनों को भगोड़ा कर दिया। उन्होंने साफ तौर पर
कहा कि आजमगढ़ की जनता ने दोनों भाइयों को भगोड़ा घोषित कर दिया है।
यह यहां से जीते तब भी भाग गए और यहां से हर तब भी भाग गए इसलिए
यह भगोड़े हैं। आजमगढ़ की जनता इन्हें भगोड़ा ही मानती है। इसके साथ ही
उन्होंने अखिलेश यादव की पीडीए फार्मूला पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि
पीडीए का मतलब है परिवारवादी डकैत एलियांज।
भोजपुरी में निरहुआ ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना
दिनेश लाल ने अपने गाने का उदाहरण देते हुए कहां कि यह पूरी तरीके से फेल हो
जाएंगे आजमगढ़ के जनता ने मन बना लिया है। ‘अब भौजी आएं..या भैया..हुई
आजमगढ़ में जमकर लड़ैया.. आर हों चाहे पार, फैसला अटल रहे.. अखिलेश हुए
फरार.. निरहुआ डटल रहे।’ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को विपक्ष पर
नागरिकता (संशोधन) अधिनियम के बारे में झूठ फैलाने का आरोप लगाया और
कहा कि यह कानून यहीं रहेगा और इसे कोई नहीं हटा सकेगा। नागरिकता (संशोधन)
अधिनियम के तहत नागरिकता प्रमाणपत्रों का पहला सेट 14 लोगों को जारी किए
जाने के एक दिन बाद उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ में एक रैली में मोदी ने विपक्षी दलों
को आड़े हाथ लेते हुए कहा, आपको जो करना है करें, लेकिन आप सीएए को कभी
नहीं हटा पाएंगे। मोदी बृहस्पतिवार को आजमगढ़ से भाजपा प्रत्याशी
दिनेश लाल यादव निरहुआ और लालगंज से पार्टी प्रत्याशी नीलम सोनकर
समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।