
– 250 ग्राम बेसन- 100 ग्राम गुड़- एक चौथाई चम्मच बेकिंग सोडा
– 3 चम्मच रिफाइंड ऑयल मोयन के लिए- तलने के लिए तेल
मकर संक्रांति के दिन घर पर बनाएं बेसन सेव और गुड़ से टेस्टी लड्डू
– सबसे पहले आप बेसन लें और उसमें बेकिंग सोडा एक चौथाई चम्मच मिला लें। अगर आपको
सौंफ पसंद है,तो आप एक चम्मच डाल दीजिए।- बेसन को अच्छे तरह से मिक्स करें और
मोयन के लिए दो से तीन चम्मच तेल डालकर हाथ से अच्छे से मिला सकते हैं। जिससे
बेसन साथ में बंधने लगे। – अब पानी डालकर सॉफ्ट आटा गूंथ लें।
– हाथों में तेल लगाकर इस आटे की उठाएं और सेव वाली मशीन में डालकर भर लें।
– इसके बाद आप कड़ाही में तेल डालें और गर्म हो जाने के बाद मशीन से सीधे तेल में
बेसन के सेव को निकालें।- जब यह गोल्डन ब्राउन हो जाए तो इसे बाहर निकाल लें।
– यदि आपके पास सेव वाली मशीन नहीं है तो छेद वाले करछूल से सेव बना सकते हैं।
– सेव को क्रश कर छोटे-छोटे टुकड़ों में कर के रख लें।
– अब कड़ाही में गुड़ को छोटे-छोटे टुकड़ों में करके डाल दें। जिससे ये पिघल जाए।
– इसके साथ ही दो से तीन चम्मच पानी डालें। साथ ही देसी घी डाल दें। इससे गुड़ बर्तन में चिपके नहीं।
– जब गुड़ अच्छे से मेल्ट हो जाए तब चाश्नी तैयार कर लें। चाश्नी को पानी में डालकर चेक कर लें
कि गुड़ एक बार में गोल शेप ले रहा या नहीं। यदि गोल हो जा रहा तो इसका मतलब है कि चाश्नी
तैयार है। फिर आप गैस की आंच को धीमा कर दे और सेव को डालकर चलाएं। जिससे सारे
सेव पर गुड़ की चाश्नी की कोटिंग हो जाए। – अब आप गैस की फ्लेम को बंद करें और
हाथों में पानी लगाकर फटाफट लड्डू तैयार करें। – अगर आप चाहे तो इसे थाली में
फैलाकर बर्फी का शेप भी दे सकते हैं।