प्रयागराज में मकान का छज्जा गिरा
प्रयागराज के मुट्ठीगंज मोहल्ले में मंगलवार की दोपहर में बड़ी घटना हो गई।
यहां मकान की दूसरी मंजिल का छज्जा गिर गया।
मलबे की चपेट में आने से 5 लोगों के मौत की सूचना है।
वहीं आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए हैं।
मुट्ठीगंज के हटिया पुलिस चौकी के सामने मंगलवार
दोपहर करीब 1:45 बजे जर्जर मकान का बारजा गिर गया।
मलबे में दबकर पांच लोगों की मौत कई व्यक्ति जख्मी
मलबे में दबकर पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ लोग गंभीर
रूप से घायल हो गए। सभी को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल और
जीवन ज्योति हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। इसमें दो की हालत नाजुक बनी हुई है।
घटनास्थल पर डीएम और एसएसपी समेत अन्य अधिकारी पहुंचे।
घायलों का बेहतर इलाज कराने के निर्देश दिए गए।
ऊपर के हिस्से में लोग रहते हैं और नीचे छह दुकानें हैं
हटिया पुलिस चौकी के सामने हनुमान मंदिर ट्रस्ट के मकान में वर्षों से चार परिवार रहते हैं।
ऊपर के हिस्से में लोग रहते हैं और नीचे छह दुकानें हैं। जिसमें चाय-नाश्ता, पान, कचौड़ी,
साइकिल मरम्मत और सैलून की दुकान शामिल है। मंगलवार दोपहर लगभग
1.10 बजे वर्षा शुरू हुई तो लोग मकान में बने बारजे के नीचे खड़े हो गए।
करीब 1:45 बजे अचानक बारजा भरभरा कर नीचे गिर गया।
14 लोग इसके नीचे दब गए। इससे लोगों में अफरातफरी मच गई।
मलबे में दबकर पांच लोगों की मौत कई व्यक्ति जख्मी
स्थानीय लोग मलबे को हटाने लगे। कुछ ही देर में पुलिस, अग्निशमन दल,
एसडीआरएफ की टीम पहुंची और फिर मलबे को हटाकर दबे लोगों को बाहर निकाला गया।
मौके पर ही एक ही मौत हो गई थी, जबकि चार ने अस्पताल पहुंचते-पहुंचते दम तोड़ दिया।
नौ लोगों को भर्ती कराया गया। इसमें पांच का एसआरएन और चार का रामबाग
स्थित जीवन ज्योति हास्पिटल में इलाज चल रहा है। लगभग तीन बजे डीएम संजय खत्री,
एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय समेत अन्य अधिकारी पहुंचे। राहत बचाव कार्य और तेज हुआ।
