
हलिया (मीरजापुर)। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में सुसुआड़ नदी में स्नान करने के
लिए गए कुछ बच्चे मछली समझकर दो फीट का लंबा मगरमच्छ पकड़कर घर ले आए।
यह देख ग्रामीण संग स्वजन भयभीत हो गए। कुछ ही पल में वन विभाग की टीम पहुंच
गई और मगरमच्छ को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद उसे ददरी बांध के गहरे
जलाशय में ले जाकर छोड़ दिया, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।उत्तर प्रदेश के
मीरजापुर जिले में सुसुआड़ नदी में स्नान करने के लिए गए कुछ बच्चे मछली समझकर
दो फीट का लंबा मगरमच्छ पकड़कर घर ले आए। यह देख ग्रामीण संग स्वजन भयभीत
हो गए। कुछ ही पल में वन विभाग की टीम पहुंच गई और मगरमच्छ को अपने कब्जे में
ले लिया। इसके बाद उसे ददरी बांध के गहरे जलाशय में ले जाकर छोड़ दिया।
मछली समझ मगरमच्छ को घर ले आए बच्चे
बसुहरा गांव के आठ से दस वर्ष के कुछ बच्चे सुसुआड़ नदी में स्नान करने के लिए सुबह
गए थे। करीब दो फीट लंबा मगरमच्छ के बच्चे को मछली समझ कर घर ले आए। जहां
उसे देख स्वजन हैरान रह गए और बच्चों को डांट फटकार लगाते हुए ग्राम प्रधान राम
आसरे को जानकारी दी। प्रधान ने एक पानी भरे नांद में मगरमच्छ को रख कर इसकी
सूचना वन क्षेत्राधिकारी अवध नारायण मिश्र को दी। मौके पर पहुंचे रेंजर अवध नारायण
मिश्रा, वनरक्षक अरविंद कुमार, नीटू शर्मा व शीतला बख्श सिंह ने मगरमच्छ को कब्जे
में ले लिया। वन क्षेेत्राधिकारी रेंजर हलिया ने बताया कि मगरमच्छ को वनविभाग की टीम
ने सुरक्षित पकड़कर मेजा ददरी बांध में छोड़ दिया है।मीरजापुर जिले में सुसुआड़
नदी में स्नान करने केलिए गए कुछ बच्चे मछली समझकर दो फीट का लंबा
मगरमच्छ पकड़कर घर ले आए।यह देख ग्रामीण संग स्वजन भयभीत हो गए।