
सिलचर। Rahul Gandhi in Assam लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आज
संघर्ष प्रभावित मणिपुर का दौरा किया। कुंभीरग्राम हवाई अड्डे पर पहुंचे राहुल का असम प्रदेश
कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेन बोरा और राज्य एवं जिला पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने स्वागत
किया। असम के कांग्रेस नेताओं ने आगे कहा,हमारी पीड़ा की आवाज केंद्र तक पहुंचाने के लिए
हम आपके आभारी रहेंगे। असम को इस गंभीर स्थिति से निपटने के लिए एक पैकेज मिलना
चाहिए, क्योंकि राज्य सरकार केंद्र से पर्याप्त धन प्राप्त करने में विफल रही है, जो डबल इंजन
सरकार की दोहरी विफलता है।
Table of Contents
Toggleमणिपुर में हिंसा पीड़ितों से मिले राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इसके बाद कछार जिले के फुरेथल में एक राहत शिविर में बाढ़
पीड़ितों से मुलाकात की। जिसके बाद वो मणिपुर के लिए रवाना हुए। मणिपुर पहुंचकर
उन्होंने हिंसा पीड़ितों से मुलाकात की।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को मणिपुर का दौरा करेंगे। उनके दौरे से पहले मणिपुर के
जिरीबाम जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और ड्रोन के जरिए फोटोग्राफी पर प्रतिबंध
लगा दिया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जिरीबाम जिला मजिस्ट्रेट द्वारा रविवार को
जारी एक अधिसूचना में कहा गया कि सुरक्षा उपायों को बढ़ाते हुए ड्रोन, गुब्बारे या किसी अन्य
माध्यम से हवाई फोटोग्राफी या वीडियोग्राफी पर सख्त प्रतिबंध लगाया गया है।
हिंसा प्रभावित लोगों से मिलेंगे
कांग्रेस की मणिपुर इकाई के अध्यक्ष कैशम मेघचंद्र और पार्टी के अन्य पदाधिकारी अपने नेता
का स्वागत करने के लिए पहले ही इम्फाल से जिरीबाम जिले के लिए रवाना हो चुके हैं। इससे
पूर्व दिन में मणिपुर के कांग्रेस नेताओं ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के राज्य के
दौरे को लेकर चर्चा की। गांधी सोमवार को मणिपुर का दौरा करेंगे और जिरीबाम, चुराचांदपुर
तथा इंफाल में हिंसा प्रभावित लोगों से बातचीत करेंगे। वह राज्य के लोगों के साथ पूरा दिन बिताएंगे।