
उन्होंने कहा कि भारत और मॉरीशस न केवल हिंद महासागर से जुड़े हैं, बल्कि परंपराओं और संस्कृति से
भी जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि हम आर्थिक और सामाजिक विकास की यात्रा में भागीदार हैं। हम हमेशा
एक-दूसरे के साथ खड़े रहे हैं। चाहे स्वास्थ्य हो, अंतरिक्ष हो या रक्षा, हम एक-दूसरे के साथ मिलकर
आगे बढ़ रहे हैं। 140 करोड़ भारतीयों की ओर से पीएम मोदी ने मॉरीशस के लोगों को उनके राष्ट्रीय दिवस
पर बधाई दी और कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि उन्हें मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस पर फिर से वहां आने
का मौका मिला।इससे पहले पीएम मोदी ने मॉरीशस के पूर्व प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ से मुलाकात
की। दोनों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में भारत-मॉरीशस सहयोग बढ़ाने पर ‘अद्भुत’ चर्चा हुई। एक्स पर एक पोस्ट
में पीएम मोदी ने कहा कि मॉरीशस के पूर्व प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ के साथ अच्छी मुलाकात हुई।
पीएम मोदी ने मॉरीशस के सांसद और विपक्ष के नेता जॉर्जेस पियरे लेसजोनगार्ड से भी मुलाकात की।
उन्होंने भारत-मॉरीशस मित्रता को और मजबूत करने पर उपयोगी विचार-विमर्श किया।