
मनीष सिसोदिया ने पैसे बांटने का लगाया आरोप पुलिस ने किया खारिज
जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र से आप उम्मीदवार मनीष सिसोदिया के ट्वीट पर कहा कि भाजपा
खुलेआम मतदाताओं को एक इमारत में ले जा रही थी और पैसे बांट रही थी। हालांकि, दिल्ली
पुलिस ने इसे खारिज कर दिया है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि पैसे बांटने के आरोप प्रमाणित
नहीं हो सके। स्थिति नियंत्रण में है और भ्रम दूर हो गया है। मनीष सिसोदिया की पुलिस के
बहस भी हो गई। इस दौरान सिसोदिया के सामने ही मोदी-मोदा के नारे लगने लगे। हालांकि,
पुलिस में माहौल को शांत कराने की कोशिश की।इस बीच, ग्रेटर कैलाश से आम आदमी
पार्टी (आप) के उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज ने दावा किया कि चिराग दिल्ली में लोगों को
मतदान से रोका जा रहा है जबकि पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया
कि जंगपुरा में एक घर से पैसे बांटे जा रहे हैं। सीलमपुर में भाजपा द्वारा फर्जी मतदान के
आरोपों के बाद एक मतदान केंद्र के बाहर पार्टी के और नेताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी।
दिल्ली पुलिस ने हालांकि इलाके में सुरक्षा बल तैनात होने का हवाला देते हुए आरोपों को
खारिज कर दिया है। उन्होंने बताया कि अतिरिक्त पुलिस और अर्धसैनिक बलों
को भी तैनात किया गया है।