
ममता बनर्जी ने कोलकाता में सर्वधर्म सद्भाव रैली की शुरुआत की।
ममता बनर्जी ने कोलकाता में सर्वधर्म सद्भाव रैली शुरू की
रास्ते में एकत्र भीड़ और लोगों का उन्होंने हाथ जोड़कर अभिवादन किया.
इस रैली का समापन पार्क सर्कस मैदान में हुआ, जहां बड़ी संख्या में लोग एकत्र थे.
मुख्यमंत्री हाजरा मोड़ से रैली का नेतृत्व कर रही हैं
मार्च के दौरान दौरान बनर्जी ने गुरद्वारा, गिरिजाघर और पार्क सर्कस मैदान
के समीप एक मस्जिद में सिर झुकाकर अपने समावेशी दृष्टिकोण को प्रदर्शित
किया. उनके इस मार्च का लक्ष्य शहर में सांप्रदायिक सद्भाव को बढ़ावा देना है.
ममता बनर्जी ने कोलकाता में सर्वधर्म सद्भाव रैली शुरू की
मुख्यमंत्री की इस पहल के साथ एकजुटता प्रदर्शित करते हुए तृणमूल कांग्रेस ने कहा, ‘‘
सुश्री ममता ने हजारा पार्क से रैली शुरू की. हजारों लोग इस रैली में शामिल हुए जो
सभी समुदायों को एकजुट कर रही थी और उसका ‘सर्व धर्म समभाव’ संदेश शहर में
प्रतिध्वनित हुई. हम सभी को एकजुट करने वाला हमारे देश का धर्मनिरपेक्ष
तानाबना पहले से अधिक मजबूत है.” रैली के दौरान पार्टी का झंडा और
राष्ट्रध्वज लिये तृणमूल कांग्रेस समर्थकों ने ममता और रैली के समर्थन में नारे लगाये.