
महंगे से महंगे रिचार्ज से हो गए हो परेशान तो बीएसएनएल में ऐसे करें पोर्ट
-सबसे पहले किसी भी नंबर को पोर्ट करने के लिए एक यूनिक पोर्टिंग कोड (UPC) की
जरुरत होती है। इस कोड के लिए मैसेज में PORT लिखें और फिर स्पेस देकर अपना
10 अंकों वाला मोबाइल नंबर टाइप करें और मैसेज के लिए 1900 पर भेज दें।- फिर
आपके पास UPC आ जाएगा। अगर आप जम्मू-कश्मीर सर्किल के यूजर हैं तो आपको
1900 पर कॉल करना होगा। इसके बाद यह कोड आपको मिल जाएगा। बता दें कि यूपीसी
की वैधता 15 दिनों तक की होती है यानी कोड मिलने के 15 दिनों के अंदर आपको नंबर को
पोर्ट करने का काम पूरा होता है। लेकिन आप जम्मू-कश्मीर सर्किल के लिए इसकी वैधता
30 दिनों की है।- जब आपको कोड मिल जाए तो आप किसी भी सिम कार्ड की दुकान या
BSNLके कस्टमर सर्विस सेंटर पर जा सकते हैं। यहां आपसे एक फोटो, आधार कार्ड औ
र वैकल्पिक मोबाइल नंबर मांगा जाएगा। इसके बाद आपको BSNL का सिम कार्ड मिल
जाएगा। वहीं, आपके नंबर पर मैसेज आएगा जिससे पोर्टिंग की तारीख लिखी होगी।
इस तारीख के बाद आपका पुराना सिम बंद हो जाएगा और नया सिम चालू हो जाएगा।