
महाराष्ट्र में बनेगी महायुति की सरकार
प्रधानमंत्री ने कहा कि राजनीति में आने पर हर किसी का अपना एक लक्ष्य होता है। हम जैसे
लोग जनता को ईश्वर का रूप मानते हैं, जनता की सेवा के लिए राजनीति में आए हैं। वहीं कुछ
लोगों की राजनीति का आधार है ‘लोगों को लूटना’। जब लोगों को लूटने की नीयत वाले
महाअघाड़ी जैसे लोग सरकार में आ जाते हैं तो वो विकास ठप्प कर देते हैं, हर योजना में
भ्रष्टाचार करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि आपने महाअघाड़ी वालों के धोखे से बनी सरकार के
2.5 साल देखें हैं। इन लोगों ने पहले सरकार लूटी और फिर महाराष्ट्र के लोगों को लूटने में भी
वो लोग लग गए थे। इन लोगों ने मेट्रो परियोजनाओं को ठप्प कर दिया।नरेंद्र मोदी ने कहा
कि वधावन पोर्ट के काम में अड़ंगा लगा दिया, समृद्धि महामार्ग बनने में रुकावटें पैदा की।
अघाड़ी वालों ने हर उस योजना पर रोक लगा दी, जिससे महाराष्ट्र के लोगों का भविष्य निश्चित
उज्ज्वल होने वाला था। उन्होंने कहा कि फिर आपके आशीर्वाद से यहां महायुति की सरकार
बनी। महायुति की सरकार ने 2.5 वर्षों में महाराष्ट्र ने विकास के नए रिकॉर्ड बनाएं। शिंदे जी
की कमान में 2.5 वर्षों में महाराष्ट्र को उसका गौरव और विकास का भरोसा वापस मिला है।
उन्होंने कहा कि विकसित महाराष्ट्र-विकसित भारत के लिए हमारी बहनों-बेटियों का जीवन
आसान बनाना, उन्हें सशक्त करना बहुत जरूरी है।