
मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया कि राज्य में पिछले छह महीनों में 1 लाख 13 हजार 236 करोड़ रुपये
का विदेशी निवेश हुआ है। “महाराष्ट्र अब रुकने वाला नहीं है! वार्षिक औसत का 95% एफडीआई सिर्फ
छह महीनों में प्राप्त होने की जानकारी भी उन्होंने इस समय दी।”मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि विदेशी
निवेश आकर्षित करने में महाराष्ट्र हमेशा अन्य राज्यों से आगे रहा है। वर्ष 2024-25 के वित्तीय वर्ष
की तीसरी तिमाही के आंकड़ों की पुष्टि उन्होंने की।गत चार वर्षों के औसत वार्षिक निवेश को देखते हुए,
चालू वित्तीय वर्ष के छह महीनों में महाराष्ट्र ने कुल 94.71% निवेश आकर्षित किया है। गत चार वर्षों में,
महाराष्ट्र में प्रति वर्ष औसतन 1 लाख 19 हजार 556 करोड़ रुपये का वार्षिक निवेश हुआ है। इस वर्ष सिर्फ
छह महीनों में 1 लाख 13 हजार 236 करोड़ रुपये का विदेशी निवेश हो चुका है। इसका मतलब है कि
पूरे वर्ष का 94.71% निवेश सिर्फ छह महीनों में होने की पुष्टि मुख्यमंत्री ने की।मुख्यमंत्री फडणवीस
ने महाराष्ट्र के लोगों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और कहा कि उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे,
उपमुख्यमंत्री अजित पवार और पूरे मंत्रिमंडल के नेतृत्व में महाराष्ट्र की यह प्रगति जारी रहेगी।