
मेघालय की खूबसूरत पहाड़ियों पर हनीमून ट्रिप के तौर पर शुरू हुआ मामला
एक खौफनाक हत्या में बदल गया, जिसमें इंदौर निवासी राजा रघुवंशी की
कथित तौर पर उनकी पत्नी सोनम द्वारा किराए पर लिए गए हत्यारों ने
हत्या कर दी। इस मामले ने शुरुआत में पुलिस को हैरान कर दिया और
राष्ट्रीय ध्यान आकर्षित किया, लेकिन अब इसमें पत्नी सहित कई प्रमुख
गिरफ्तारियां हुई हैं।मेघालय में हनीमून के दौरान इंदौर के पर्यटक राजा
रघुवंशी की हत्या में कथित रूप से उसकी पत्नी शामिल थी, जिसने भाड़े
के हत्यारे बुलाए थे। मेघालय की पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) आई
नोंगरांग ने सोमवार को यह जानकारी दी। डीजीपी ने ‘पीटीआई’ को
बताया कि राजा की पत्नी सोनम ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पुलिस
के सामने आत्मसमर्पण कर दिया, जबकि रातभर की छापेमारी के बाद
तीन अन्य हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया। राजा (29) और
उनकी पत्नी सोनम 23 मई को सोहरा इलाके के नोंगरियात गांव में
एक ‘होमस्टे’ से निकलने के कुछ घंटे बाद ही लापता हो गए थे। राजा
का शव दो जून को गांव से 20 किलोमीटर दूर एक खाई में मिला था।
मात्र एक महीने में दुल्हन की मांग का सिंदूर खून में बदला
उन्होंने बताया, ‘‘एक आरोपी को उत्तर प्रदेश से पकड़ा गया और दो
अन्य आरोपियों को विशेष जांच दल (एसआईटी) ने इंदौर से पकड़ा।’
नोंगरांग ने बताया, ‘‘सोनम ने उत्तर प्रदेश के नंदगंज थाने में
आत्मसमर्पण कर दिया और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया
गया।’’ डीजीपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों ने
खुलासा किया है कि सोनम ने रघुवंशी की हत्या के लिए उन्हें
भाड़े पर बुलाया था। उन्होंने कहा, ‘‘अपराध में संलिप्त कुछ
और लोगों को पकड़ने के लिए मध्यप्रदेश में अभियान अब भी
जारी है।’’ मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने राज्य
और देश को झकझोर देने वाले इस मामले को सुलझाने के
लिए पुलिस की सराहना की। अल्बर्ट ने कहा कि उसने 23
मई को सुबह 10 बजे के आसपास नोंगरियात से मावलखियात
तक 3,000 से अधिक सीढ़ियां चढ़ते समय तीन लोगों के साथ
दंपति को देखा था। गाइड ने बताया कि उसने दंपति को पहचान
लिया क्योंकि उसने पिछले दिन उन्हें नोंगरियात में लोकप्रिय
‘लिविंग रूट्स ब्रिज’ देखने की बात कही थी, लेकिन उन्होंने
विनम्रतापूर्वक मना कर दिया था और एक अन्य गाइड को
काम पर रखा।