
अक्सर इस फल को खाना परेशानी भरा हो सकता है और इससे आपके आसपास
करने के लिए आप इसकी मदद से तरह-तरह की ड्रिंक्स बना सकते हैं। यह ड्रिंक्स
जितनी टेस्टी होती है, उतनी ही हेल्दी भी।मानसून के मौसम में हम सभी अपनी
डाइट में तरह के फल और सब्जियों को शामिल करते हैं और जामुन भी इनमें से
एक है। जामुन को लोग मानसून में खाना बेहद ही पसंद करते हैं। जब इस पर काला
नमक डाला जाता है, तो इसका स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाता है। अक्सर इस फल
को खाना परेशानी भरा हो सकता है और इससे आपके आसपास का वातावरण और
हाथ गंदे हो सकते हैं। ऐसे में जामुन को अपनी डाइट में शामिल करने के लिए आप
इसकी मदद से तरह-तरह की ड्रिंक्स बना सकते हैं। यह ड्रिंक्स जितनी टेस्टी होती है,
उतनी ही हेल्दी भी। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको जामुन की मदद से बनने
वाली कुछ बेहतरीन ड्रिंक्स के बारे में बता रहे हैं-
मानसून में जामुन की मदद से बनाएं ये मजेदार ड्रिंक्स
जामुन की मदद से अगर आप एक रिफ्रेशिंग ड्रिंक बनाना चाहते हैं तो जामुन लेमोनेड
बनाना अच्छा विचार हो सकता है।आवश्यक सामग्री-– 1 कप जामुन (धोया और बीज
निकाला हुआ)- 4 कप पानी- 1/2 कप नींबू का रस– 1/4 कप चीनी (स्वादानुसार
समायोजित करें)- सजावट के लिए पुदीने की पत्तियां- बर्फ के टुकड़ेलेमोनेड बनाने
का तरीका-– जामुन को 1 कप पानी के साथ तब तक ब्लेंड करे, जब तक वह अच्छी तरह
स्मूथ ना हो जाए।- गूदा और बीज निकालने के लिए मिश्रण को छान लें।- जामुन के रस
को बचे हुए पानी, नींबू के रस और चीनी के साथ मिलाएं। – चीनी को अच्छी तरह घुलने तक
हिलाएं।- गिलास में बर्फ के टुकड़े डालें और फिर लेमोनेड डालें।- इसे पुदीने की पत्तियों से
सजाएं और ठंडा-ठंडा सर्व करें।