
मीडियम स्किन टोन पर चार चांद लगा देंगी ये लिपस्टिक
ज्यादातर ब्राउन कलर को आई मेकअप के लिए चुना जाता है। अगर आप बोल्ड लुक पाने के
लिए होठों पर चॉकलेट ब्राउन कलर की लिपस्टिक लगा सकती हैं। इसके साथ ही इसमें ब्राउन
न्यूड शेड भी मिल जाएगा। वैसे तो यह शेड न्यूड है लेकिन देखने में यह काफी बोल्ड दिखता है।
यह आपके लुक को एकदम शानदार बना देगा।डार्क कलर्स में रेड लिपस्टिक को सबसे ज्यादा
किया जाता है। आजकल सबसे ज्यादा साटन मैट यानी कम शाइन वाले लिप शेड को काफी पसंद
किया जाता है। यह शेड आपके हर ड्रेस पर सूट करेगा। रेड कलर में ब्राइट से लेकर डल यानी डीप
शेड्स आपको अपनी मीडियम स्किन टोन के हिसाब से देखने को मिल सकते हैं।अगर आप बोल्ड
लुक पाना चाहती हैं तो पिंक पैलेट में लिपस्टिक की कोई कमी नहीं है, आप पीच की जगह गाजरी
पिंक या रेडिश पिंक कलर की लिपस्टिक को चुन सकती हैं। इसमें आप ग्लॉस को शामिल भी कर
सकते हैं या चाहे तो मैट में भी लिपस्टिक चुन सकते हैं।