
समाचारपत्र ‘ईनाडु’ से जुड़े सूत्रों ने बताया कि राव को सांस लेने में परेशानी के कारण पांच जून को यहां
एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां आज सुबह चार बजकर 50 मिनट पर उनका निधन हो गया।
राव के पार्थिव शरीर को शहर के बाहरी इलाके में स्थित रामोजी फिल्म सिटी में उनके आवास पर लाया
गया।हैदराबाद। मीडिया जगत की जानी मानी हस्ती एवं खबरों और मनोरंजन की दुनिया में व्यापक
बदलाव लाने वाले रामोजी समूह के अध्यक्ष रामोजी राव का शनिवार सुबह यहां एक अस्पताल में निधन
हो गया। वह 88 वर्ष के थे। समाचारपत्र ‘ईनाडु’ से जुड़े सूत्रों ने बताया कि राव को सांस लेने में परेशानी के
कारण पांच जून को यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां आज सुबह चार बजकर 50 मिनट
पर उनका निधन हो गया। राव के पार्थिव शरीर को शहर के बाहरी इलाके में स्थित रामोजी फिल्म सिटी
में उनके आवास पर लाया गया। रामोजी राव ने समाचारपत्र ईनाडु और ईटीवी चैनल समूह की शुरुआत
करके अविभाजित आंध्र प्रदेश में मीडिया जगत में क्रांतिकारी बदलाव किया। उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित
किया गया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रामोजी राव के निधन पर शनिवार को शोक व्यक्त किया और
उन्हें भारतीय मीडिया में क्रांति लाने वाला दूरदर्शी व्यक्ति करार दिया। मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’
पर एक पोस्ट में कहा कि राव के समृद्ध योगदान ने पत्रकारिता और फिल्म जगत पर अमिट छाप छोड़ी है।
मीडिया शख्सियत एवं रामोजी समूह के अध्यक्ष Ramoji Rao का निधन
मोदी ने कहा कि अपने उल्लेखनीय प्रयासों के माध्यम से उन्होंने मीडिया और मनोरंजन जगत में नवाचार
और उत्कृष्टता के नए मानक स्थापित किए। प्रधानमंत्री ने अपने पोस्ट में कहा ,‘‘ रामोजी राव गारू में
भारत के विकास को लेकर जुनून था। मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे उनसे बातचीत करने और उनके ज्ञान से
लाभ उठाने के कई अवसर मिले। इस कठिन समय में उनके परिवार, मित्रों और अनगिनत प्रशंसकों के
प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति।’’ पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, तेलुगु देशम पार्टी के प्रमुख एन
चंद्रबाबू नायडू, केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी, तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी, तेलंगाना के पूर्व
मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव और कई अन्य नेताओं ने रामोजी राव के निधन पर शोक व्यक्त किया। पूर्व
उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने अपने शोक संदेश में कहा कि रामोजी राव ने जिस भी क्षेत्र में काम किया
उसमें एक मानक स्थापित किए। उन्होंने कहा कि तेलुगु और संस्कृति के लिए रामोजी राव की सेवा को
हमेशा याद रखा जाएगा। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेड्डी ने राव के निधन को तेलुगु समाचार पत्र और
मीडिया जगत के लिए ‘‘बड़ी क्षति’’ करार दिया।