
मुंबई के कारोबारी ने ‘अटल सेतु’ से कूदकर जान दी
उन्होंने कहा, ‘‘पुल के सीसीटीवी नियंत्रण कक्ष के कर्मचारियों ने वहां एक कार खड़ी
देखी, जिसके बाद बचाव दल को सूचित किया गया। नियंत्रण कक्ष के कर्मचारी उस
स्थान पर पहुंचे, जहां से शाह समुद्र में कूदे थे। तलाश अभियान के बाद उन्हें ढूंढ
निकाला गया।’’पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें अस्पताल ले जाया गया,
लेकिन वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान
उसके आधार कार्ड से की गई, जो कार में मिला था। उन्होंने बताया कि शाह पिछले
कुछ दिनों से तनाव में थे।नवी मुंबई के न्हावा शेवा थाने में आकस्मिक मौत का
मामला दर्ज किया गया है। ‘अटल बिहारी वाजपेयी सेवरी-न्हावा शेवा अटल सेतु’
को मुंबई ट्रांस-हार्बर लिंक (एमटीएचएल) के नाम से भी जाना जाता है।यह पुल
दक्षिण मुंबई को नवी मुंबई के सैटेलाइट शहर से जोड़ता है, जिसका उद्घाटन इस
साल जनवरी में हुआ था। छह लेन वाला यह पुल 21.8 किलोमीटर लंबा है और
इसे देश का सबसे लंबा समुद्री पुल कहा जाता है।