
पुलिस ने बताया था कि साव को 11 मार्च को झारखंड के पलामू जिले में उस
समय मुठभेड़ में मार गिराया गया था जब उसके गिरोह के सदस्यों ने उसे
पुलिस हिरासत से छुड़ाने की कोशिश की थी।
मृत गैंगस्टर अमन साव की मां किरण देवी ने झारखंड उच्च न्यायालय
में याचिका दायर कर 11 मार्च को पलामू में पुलिस द्वारा उनके बेटे की
कथित मुठभेड़ की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच की मांग की है।
किरण देवी ने दावा किया कि उन्हें आशंका है कि पुलिस साजिश रचकर उनके
बेटे की हत्या कर दी और इसे इसे मुठभेड़ का रूप दे दिया। पिछले साल
अक्टूबर में 75 पुलिसकर्मियों की टुकड़ी के साथ अमन साव को चाईबासा
जेल से रायपुर स्थानांतरित किया गया था।
मृत गैंगस्टर साव की मां ने मुठभेड़ की सीबीआई जांच की
हालांकि, किरण देवी ने बताया कि साव को रायपुर से रांची स्थानांतरित
करते समय केवल 12 सदस्यीय एटीएस टीम ही तैनात की गई थी। किरण
देवी के वकील हेमंत कुमार शिकरवार ने कहा कि अमन साव के शरीर पर
चोटों के निशान थे जो मुठभेड़ की नहीं बल्कि एक सुनियोजित यातनापूर्ण
हत्या की ओर इशारा करते हैं।शिकरवार ने बताया कि प्रमोद कुमार सिंह
के नेतृत्व वाली एटीएस टीम पहले भी फर्जी मुठभेड़ों को अंजाम देने के लिए
जानी जाती है, जिसके लिए उसके खिलाफ मामले भी दर्ज किए गए हैं।पुलिस ने
बताया था कि साव को 11 मार्च को झारखंड के पलामू जिले में उस समय मुठभेड़
में मार गिराया गया था जब उसके गिरोह के सदस्यों ने उसे पुलिस हिरासत से
छुड़ाने की कोशिश की थी।
प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।