
भाजपा नेता और कल्कि पीठ के प्रमुख आचार्य प्रमोद कृष्णम का कहना है, “मेरे लिए
मोनिका बेदी, या हेमा मालिनी, या रति अग्निहोत्री जैसी सभी महिला कलाकार देवी हैं।
” उन्होंने कहा, गैंगस्टर अबू सलेम के साथ गिरफ्तार मोनिका बेदी ने “कोई अपराध
नहीं किया और फिर भी उन्हें आतंकवादी से ज़्यादा सज़ा मिली।” प्रमोद कृष्णम को
इस साल की शुरुआत में कांग्रेस से निष्कासित कर दिया गया था। इंडिया टीवी पर
प्रसारित होने वाले रजत शर्मा के लोकप्रिय टीवी शो ‘आप की अदालत’ में आचार्य
प्रमोद कृष्णम ने खुलासा किया कि कैसे 40 साल पहले जब वह युवा थे तब उन्होंने
अभिनय और गीत लिखने के लिए मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में हाथ आजमाया था।
उन्होंने कहा: “एक्टर तो सभी बनना चाहते हैं, कुछ बन पाते हैं, कुछ नहीं बन
पाते हैं। जिसे आप जैसा निर्देशक मिल जाए, वो फिर एक्टर बन जाता है” रजत
शर्मा: लेकिन यह भी सच है कि आपने घर फूंककर तमाशा देखा। घर का काफी
सारा पैसा फिल्मों में लगवाया ?आचार्य: आई मौज, फकीर की दिया झोंपड़ा, फूंक।
मेरे लिए मोनिका बेदी हेमा मालिन राधे मां सभी देवियां हैं
रजत जी, आपका जो यह इल्जाम है, यह सबूत है इस बात का कि मैं आज ही फकीर नहीं
हुआ हूं। बचपन से फकीर था।रजत शर्मा: और फिर आप हीरो नहीं बन पाए तो आपने शायरी
शुरू की। फिल्मों में गाने लिखने की कोशिश की? आचार्य: कोशिश नहीं, मैंने लिखे। गाना
लिखना, शेरो शायरी करना यह उस दौर की एक खास बात होती है। मुझे लगता है आपने
भी किसी की मोहब्बत में गाने लिखे होंगे रजत शर्मा: आपको बताना पड़ेगा कौन सी
‘नागिन’ पर आपने गाना लिखा था। आचार्य: यह 30-32 साल, 40 साल पुरानी बातें
हैं। अब तो नागिन का जहर भी खत्म हो गया होगा। हुआ यह था कि हम लोग मुंबई
गए तो किशोर कुमार जो बहुत बड़े गायक हैं, उनसे मुलाकात हुई और उन्होंने मेरा
लिखा हुआ एक गाना गाया। उसकी दो पंक्तियां मैं सुना देता हूं, जिसमें नागिन शब्द
यूज हुआ है- “महकी हुई जुल्फें महफिल पे छा रही हैं, जालिम तेरी अदाएं दिल को
दुखा रही हैं।