मैंने आज तक मोदी जैसा पीएम नहीं देखा

मैंने आज तक मोदी जैसा पीएम नहीं देखा
मैंने आज तक मोदी जैसा पीएम नहीं देखानई दिल्ली। Manmohan Singh on Muslims पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आज

अपनी पार्टी की तारीफ करते हुए पंजाब के लोगों को पत्र लिखकर वोट देने की अपील की है।

उन्होंने इसी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला करते हुए उन पर चुनाव प्रचार के

दौरान ‘घृणास्पद भाषण’ देकर सार्वजनिक चर्चा की गरिमा और प्रधानमंत्री पद की गरिमा को

गिराने का आरोप लगाया। Manmohan Singh on PM Modi मनमोहन सिंह ने आज कांग्रेस

की तारीफ करते हुए पंजाब के लोगों को पत्र लिखकर वोट देने की अपील की है। उन्होंने इसी के

साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला करते हुए उन पर चुनाव प्रचार के दौरान घृणास्पद

भाषण देकर सार्वजनिक चर्चा की गरिमा और प्रधानमंत्री पद की गरिमा को गिराने का आरोप

लगाया।

पंजाब के लोगों से की ये अपील

1 जून को लोकसभा चुनाव के सातवें चरण से पहले पंजाब के मतदाताओं से अपील करते हुए

मनमोहन ने कहा कि केवल कांग्रेस ही देश का विकास और प्रगतिशील भविष्य सुनिश्चित कर

सकती है, जहां लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की जाएगी। 

वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने सेना के लिए गलत तरीके से अग्निवीर योजना को बनाने और थोपने के

लिए भाजपा सरकार पर निशाना भी साधा। पंजाब के मतदाताओं को लिखे पत्र में उन्होंने कहा

कि भाजपा सोचती है कि देशभक्ति, बहादुरी और सेवा का मूल्य केवल चार साल है। यह उनके

नकली राष्ट्रवाद को दर्शाता है। मोदी पर हमला करते हुए पूर्व पीएम ने कहा कि मैं इस चुनाव

अभियान के दौरान राजनीतिक चर्चाओं पर बारीकी से नजर रख रहा हूं। मोदी ने सबसे ज्यादा

नफरत भरे भाषण दिए हैं, जो पूरी तरह से विभाजनकारी हैं। मोदी जी सार्वजनिक चर्चाओं की

गरिमा को कम करने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं और इस तरह प्रधानमंत्री के पद की गरिमा को भी

कम किया है।

मैंने आज तक मोदी जैसा पीएम नहीं देखा

मनमोहन सिहं ने कहा कि मैंने आजतक इससे पहले कोई ऐसा प्रधानमंत्री नहीं देखा जो समाज

के किसी खास वर्ग या विपक्ष को निशाना बनाने के लिए इतने नफरत भरे, असंसदीय और असभ्य

शब्दों का इस्तेमाल करता हो। मनमोहन ने इसी के साथ कहा कि पीएम मोदी ने मेरे नाम पर कुछ

झूठे बयान भी दिए हैं। मैंने अपने जीवन में कभी भी एक समुदाय को दूसरे से अलग नहीं किया है।

यह सिर्फ भाजपा का कॉपीराइट है। मोदी ने मनमोहन सिंह पर यह कहने का आरोप लगाया था कि

देश के संसाधनों पर पहला अधिकार मुसलमानों का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »