2022 में मेलोनी के इटली में सत्ता में आने के बाद उन्होंने एलन मस्क के साथ लगातार बैठकें की हैं,
जिनका उद्देश्य यूरोपीय राष्ट्र के लिए निवेश आकर्षित करना बताया गया है। इतालवी सरकार ने हाल
ही में एक रूपरेखा को मंजूरी दी है जो विदेशी कंपनियों के लिए इटली में काम करने का मार्ग प्रशस्त
करेगी।
इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने अमेरिकी टेक बिलेनियर एलन मस्क के साथ
अपनी दोस्ती को लेकर उठ रहे सवालों पर करारा जवाब दिया है। मेलोनी ने इटली की संसद में कहा
है कि वो उन क्षेत्रों में प्रभावित नहीं होंगी, जहां उनके आर्थिक हित हैं। मस्क के साथ अपनी दोस्ती
का बचाव करते हुए उन्होंने कहा है कि वह एलन मस्क की दोस्त हो सकती हैं और अंतरिक्ष में निजी
गतिविधि को विनियमित करने के उद्देश्य से एक नया कानून बनाने वाली पहली इतालवी सरकार की
प्रमुख हो सकती हूं। एक रिपोर्ट के अनुसार, ब्रसेल्स में इस सप्ताह के यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन
से पहले एक संसदीय सत्र को संबोधित करते हुए मेलोनी ने कहा कि उन्हें स्वतंत्रता है और वह उन
क्षेत्रों से प्रभावित नहीं होंगी जो अरबपति के विशाल आर्थिक साम्राज्य से संबंधित हैं। उन्होंने कहा कि
उनके कई लोगों के साथ ‘अच्छे रिश्ते’ हैं, लेकिन वह ‘किसी से ऑर्डर नहीं लेतीं’।
मैं किसी से आदेश नहीं लेती मस्क के साथ रिश्तों पर जॉर्जिया मेलोनी की सफाई
2022 में मेलोनी के इटली में सत्ता में आने के बाद उन्होंने एलन मस्क के साथ लगातार बैठकें की हैं,
जिनका उद्देश्य यूरोपीय राष्ट्र के लिए निवेश आकर्षित करना बताया गया है। इतालवी सरकार ने हाल
ही में एक रूपरेखा को मंजूरी दी है जो विदेशी कंपनियों के लिए इटली में काम करने का मार्ग प्रशस्त करेगी।
एक रिपोर्ट के अनुसार, इस ढांचे से 7.6 बिलियन अमेरिकी डॉलर उत्पन्न होने की संभावना है। अपने
पूर्ववर्तियों पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले इतालवी नेता जो सोचते थे कि उनके एक विदेशी
नेता के साथ अच्छे संबंध हैं, यहाँ तक कि दोस्ती भी है, उन्हें दूसरों का अनुसरण करना होगा।मेलोनी
और मस्क की दोस्ती इससे पहले भी चर्चा का विषय रहे हैं। स्क ने पिछले सितंबर में एक रोमांटिक
रिश्ते से इनकार कर दिया था जब उनकी एक-दूसरे को निहारते तस्वीरें वायरल हुई थी। दोनों न्यूयॉर्क
में एक ब्लैक-टाई कार्यक्रम में थे जहां मस्क ने मेलोनी को एक पुरस्कार प्रदान किया था।