
मैक्सिको के चुनाव नतीजों ने इस बार इतिहास रच दिया
मैक्सिको के चुनाव नतीजों ने इस बार इतिहास रच दिया है. मैक्सिको में पहली बार
महिला राष्ट्रपति बनेंगी। महिला राष्ट्रपति जलवायु वैज्ञानिक और मेक्सिको सिटी की
पूर्व मेयर शीनबाम ने कहा कि मैं मेक्सिको की पहली महिला राष्ट्रपति बनूंगी।
शीनबाम ने कहा कि मैं अकेले यह नहीं कर पाई हूं. हम सबने मिलकर कर दिखाया है।
इसमें हमारी मातृभूमि की वीरांगनाओं, माताओं और बेटियों का भरपूर साथ रहा.
हमने दिखा दिया है कि मेक्सिको एक लोकतांत्रिक देश है, जहां शांतिपूर्ण चुनाव हुए हैं।
मैक्सिको चुनाव में रचा गया इतिहास
मैक्सिको के चुनाव नतीजों ने इस बार इतिहास रच दिया है। मैक्सिको में पहली बार
महिला राष्ट्रपति बनेंगी। महिला राष्ट्रपति की उम्मीदवार क्लाउडिया शीनबाम ने
चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। उन्हें अपने गुरु और निवर्तमान नेता एंड्रेस
मैनुअल लोपेज़ ओब्रेडोर की परियोजना विरासत में मिली है, जिनकी गरीबों के बीच
लोकप्रियता ने उन्हें जीत हासिल करने में मदद की। राजनीतिक रूप से लोपेज के
समान रुख रखने वाली शीनबाम को कम आक्रामक नेता के रूप में देखा जाता है।
शीनबाम ने विज्ञान विषय की पढ़ाई की है। उन्होंने ऊर्जा आभियांत्रिकी में
पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है।