यह चुनाव ऐसा प्रधानमंत्री चुनने का अवसर है जिस पर दुनिया रौब न जमा सके

यह चुनाव ऐसा प्रधानमंत्री चुनने का अवसर है जिस पर दुनिया रौब न जमा सके
यह चुनाव ऐसा प्रधानमंत्री चुनने का अवसर है जिस पर दुनिया रौब न जमा सके

जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि यह चुनाव देश के

लिए एक ऐसा प्रधानमंत्री चुनने का अवसर है जिस पर दुनिया रौब न जमा सके।

मोदी यहां टीडी कालेज के मैदान में जौनपुर संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी

(भाजपा) के उम्मीदवार कृपाशंकर सिंह और मछलीशहर (आरक्षित) के बी पी

सरोज के समर्थन में आयोजित एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा यह चुनाव देश का प्रधानमंत्री चुनने का अवसर है। एक ऐसा प्रधानमंत्री,

जो एक दमदार सरकार चलाए, जिस पर दुनिया रौब न जमा सके, लेकिन वह भारत

के दम-खम से दुनिया को परिचित करवाए।  इससे पहले मोदी ने ‘भारत माता की

जय’ का नारा लगाने के बाद भोजपुरी में अपना भाषण शुरू किया। सिंह और सरोज

के समर्थन में वोट की अपील करते हुए उन्होंने कहा जब आप जौनपुर से हमारे

कृपाशंकर जी को वोट देते हैं, मछलीशहर से बी पी सरोज जी को वोट देते हैं तो

आपका वोट दमदार सरकार बनाता हे। इनको आप जो वोट देंगे, वह सीधा मोदी

के खाते में जाएगा। प्रधानमंत्री ने जय श्री राम, हर हर मोदी के नारों के बीच

कहा आपका यह उत्साह दिखाता है कि आप लोगों ने उत्तर प्रदेश में ‘इंडी’

गठबंधन वालों के लिए एक सीट भी जीतना मुश्किल कर दिया है। उन्‍होंने

दावा किया कि चार जून को मतगणना के बाद जौनपुर में इतनी इमरती

बंटेगी कि सारे रिकॉर्ड टूट जाएंगे। 

जौनपुर की इमरती बहुत प्रसिद्ध है 

जौनपुर की इमरती बहुत प्रसिद्ध है और पूर्वांचल में खास मौकों पर इसे उपहारस्वरूप

दिया जाता है। विकास की चर्चा करते हुए मोदी ने कहा कि दमदार सरकार कैसे

काम करती है कि यह आपने काशी और अयोध्या में देखा है। पहले लोग जब

विकास की बातें करते थे, तो चर्चा दिल्‍ली, मुंबई की होती थी। अब देश दुनिया

काशी, अयोध्‍या की भी चर्चा करते हैं। भीड़ से मोदी ने कहा कि इतनी बड़ी संख्‍या

में माताएं, बहनें लोकतंत्र के उत्‍सव का नेतृत्‍व कर रही हैं। ‘‘आपका आशीर्वाद

मेरी बहुत बड़ी शक्ति है। उन्‍होंने कहा विकसित भारत बनाना मेरा प्रण है और

विकसित भारत का ‘ग्रोथ इंजन’ पूर्वांचल, पूर्वी भारत होगा। इसलिए जब

एक्‍सप्रेसवे बनाता हूं तो जौनपुर वालों को लाभ होता है। यह पूरा क्षेत्र शिक्षा

और स्‍वास्‍थ्‍य का बड़ा केंद्र बन रहा है और आने वाले पांच सालों में मोदी-योगी

पूर्वांचल की तकदीर और तस्‍वीर दोनों बदलने वाले हैं।महाराष्‍ट्र की कांग्रेस

सरकार में गृह राज्‍य मंत्री रह चुके कृपाशंकर सिंह दल बदलकर भाजपा में

शामिल हो गये और यहां उनके गृह जिले जौनपुर में पार्टी ने उन्‍हें अपना उम्‍मीदवार

बनाया है। सिंह के मुकाबले बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से मौजूदा सांसद

श्‍याम सिंह यादव और समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व मंत्री बाबू‍ सिंह कुशवाहा

चुनाव मैदान में हैं। जौनपुर और मछलीशहर में लोकसभा चुनाव के छठे चरण

में 25 मई को मतदान होगा। जौनपुर में 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा

गठबंधन के उम्‍मीदवार श्‍याम सिंह यादव से भाजपा के सांसद कृष्‍ण प्रताप सिंह

पराजित हो गये थे। सिंह ने 2014 में यहां भाजपा से चुनाव जीता था। मछलीशहर

से 2019 में भाजपा से बी पी सरोज चुनाव जीते थे, जिनको पार्टी ने दोबारा

मौका दिया है। 

 

यह चुनाव ऐसा प्रधानमंत्री चुनने का अवसर है जिस पर दुनिया रौब न जमा सके

सभा को भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष भूपेन्‍द्र सिंह चौधरी ने भी संबोधित किया। उन्होंने

मोदी की सराहना करते हुए कहा आपने 10 वर्षों में संविधान को उस ऊंचाई पर

पहुंचाया, जिसकी कल्‍पना बाबा साहब भीमराव आंबेडकर ने की थी। सभा में

राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सहयोगी दल ‘निर्बल इंडियन शोषित

हमारा आम दल’ (निषाद) के अध्‍यक्ष व उप्र सरकार के मत्‍स्‍य मंत्री संजय निषाद

भी मौजूद थे। भाजपा प्रत्‍याशी सिंह ने मोदी को गदा भेंट की, जबकि पूर्व विधायक

सुषमा पटेल व लीना तिवारी समेत अन्‍य महिला प्रतिनिधियों ने उनका स्‍वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »