
युद्धग्रस्त ईरान से निकाले गए 100 से अधिक भारतीय छात्रों
विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने कहा कि और लोगों को
निकाला जा रहा है। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य
मंत्री का प्रभार भी संभाल रहे सिंह ने संवाददाताओं से कहा,
‘‘हमारे पास विमान तैयार हैं। हम आज एक और विमान भेजेंगे।
हम तुर्कमेनिस्तान से कुछ और लोगों को निकाल रहे हैं। निकासी
अनुरोध के लिए हमारे दूतावासों से 24 घंटे संपर्क किया जा सकता
है। जैसे-जैसे स्थिति बदलेगी, हम भारतीय नागरिकों को निकालने
के लिए और विमान भेजेंगे।’’उन्होंने तुर्कमेनिस्तान और आर्मेनिया
की सरकारों को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। दिल्ली पहुंचे छात्रों
में शामिल कश्मीर की छात्रा वर्ता ने कहा, ‘‘हम पहले हैं जिन्हें ईरान
से निकाला गया है। स्थिति काफी गंभीर थी। हम डरे हुए थे। हम
भारतीय सरकार और भारतीय दूतावास का धन्यवाद करते हैं,
जिन्होंने हमें यहां लाने के लिए बहुत तेजी से काम किया।’’
उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पड़ोस में ही हमला हुआ था। जब भारत
सरकार से संपर्क हुआ तो हमने राहत की सांस ली।’’ उन्होंने
कहा कि आर्मेनियाई अधिकारियों ने भी काफी मदद की।
दिल्ली पहुंचे एमबीबीएस छात्र मीर खलीफ ने कहा कि ईरान
में स्थिति तनावपूर्ण है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने
मिसाइल गिरती हुई देखीं। युद्ध जारी था। हमारे पड़ोस में
बमबारी की गई। हम बेहद डर गए थे।