यूनिट फ्री बिजली बिहार को विशेष राज्य का दर्जा

यूनिट फ्री बिजली बिहार को विशेष राज्य का दर्जा

 बिहार के नेता प्रतिपक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने एलान किया है कि देश मे

अगर I.N.D.I.A  गठबंधन की सरकार बनती है तो देश में 5 साल में एक करोड़ रोजगार दिए

जाएंगे। साथ ही महिलाओं को सलाना 1 लाख रुपये देने का एलान भी किया। राष्ट्रीय जनता

दल ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इस घोषणा पत्र को

परिवर्तन पत्र नाम दिया गया है। आरजेडी ने इस परिवर्तन पत्र में 24 वादे किए हैं। इनमें 1

करोड़ नौकरी से लेकर महिलाओं को सालाना 1 लाख रुपये देने की बात कही गई है। तेजस्वी

ने 200 यूनिट फ्री बिजली देने की बात भी कही है।

सरकार बनने पर महिलाओं को 1 लाख रुपये सालाना देंगे

तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने कहा कि रक्षाबंधन पर गरीब वर्ग की महिलाओं को

प्रत्येक वर्ष एक लाख रुपए की सहायता दी जाएगी। इतना ही नहीं बिहार को विशेष राज्य

का दर्जा और विशेष पैकेज भी दिया जाएगा। तेजस्वी यादव ने शनिवार को पार्टी कार्यालय

में 2024 के लोकसभा चुनाव का परिवर्तन पत्र जारी किया। उन्होंने कहा हम जो कहते हैं

उसे पूरा भी करते हैं। परिवर्तन पत्र में जो वचन दिए गए हैं उन्हें पूरा किया जाएगा।

अग्निवीर योजना को समाप्त करेंगे (RJD Ghoshna Patra 2024)

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान नेता प्रतिपक्ष ने एलान किया कि हमारी सरकार बनी तो चार वर्ष की

अग्निवीर योजना समाप्त की जाएगी। उन्होंने पुरानी पेंशन योजना को लागू करने का भी एलान किया।

लोगों को 200 यूनिट फ्री बिजली देंगे

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में लोगों को 200 यूनिट फ्री बिजली देंगे। गरीब लोगों

और किसान भाइयों को सहूलियत होगी।

तेजस्वी बोले- सरकार बनने पर 1 करोड़ नौकरी देंगे

तेजस्वी यादव ने कहा बिहार में 17 साल बनाम 17 महीने के तर्ज पर हम सभी सरकारी विभागों

और सार्वजनिक संस्थानों में रिक्त 30 लाख पदों के अलावा 70 लाख पदों का सृजन कर कुल  1

करोड़ नौकरियां देंगे। आने वाले 15 अगस्त से बेरोजगारी खत्म करने की पहल शुरू हो जाएगी।

बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देंगे

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार के विशेष राज्य के दर्जे की मांग लगभग दो दशक पुरानी है बिहार के

विकास के बगैर देश विकसित नहीं हो सकता। उन्होंने ऐलान किया केंद्र में अगर हमारे गठबंधन की

सरकार बनी तो बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिया जाएगा साथ ही 1.60 लाख करोड़ का विशेष

पैकेज भी दिया जाएगा। बिहार की प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र को 4000 करोड रुपए की विशेष

धनराशि मिलेगी जो इस पैकेज के तहत होगी।

यूनिट फ्री बिजली बिहार को विशेष राज्य का दर्जा

नेता प्रतिपक्ष ने ऐलान किया कि देश में आज गैस के सिलेंडरों की कीमत आसमान छू रही है

महागठबंधन की सरकार बनने पर घरेलू गैस सिलेंडर कीमत ₹500 निर्धारित की जाएगी

इससे अधिक नहीं होगी उन्होंने कहा बिहार में सर्वाधिक महंगी बिजली है सरकार बनने पर

बिजली की बेतहाशा की बढ़ती की मुद्दों पर लगाम लगाने के लिए एक आयोग का गठन

किया जाएगा साथ ही हर एक घरेलू उपभोक्ता को हर महीने 200 यूनिट फ्री बिजली दी जाएगी।

  •  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »