यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा रद्द

अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराई जाए
योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर चयन के
लिए आयोजित परीक्षा-2023 को निरस्त करने तथा आगामी 06 माह के भीतर ही पुन: परीक्षा
कराने के आदेश दिए हैं। परीक्षाओं की शुचिता से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। उन्होंने
कहा कि युवाओं की मेहनत के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी दशा में बख्शे नहीं जाएंगे।
ऐसे अराजक तत्वों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई होनी तय है। इसके अलावा यूपी सरकार ने
समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (आरओ/एआरओ) की परीक्षा में कथित
अनियमितताओं और धांधली की जांच कागजी तौर पर नहीं बल्कि शासन स्तर पर कराने का
आदेश जारी किया है।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया दी
प्रदेश के विभिन्न जिलों में 17 और 18 फरवरी को हुई पुलिस भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र कथित तौर
पर लीक होने के विरोध में प्रतियोगी छात्रों का आंदोलन यहां उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के गेट के
सामने शुक्रवार को जारी रहा। उधर प्रतियोगी परीक्षार्थियों के समर्थन में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी
प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया दी।
प्रतियोगी छात्र अभिनव द्विवेदी ने संवाददाताओं से कहा कि पुलिस भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र कथित
रूप से लीक होने के खिलाफ उनका आंदोलन जारी है और उनकी मांग है कि यह परीक्षा निरस्त
की जाए तथा उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष संजय श्रीनेत को हटाया जाए।