-1750920085931.webp)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने गुरुवार को आतंकी साजिश के एक मामले में देश के तीन राज्यों
में ताबड़तोड़छापेमारी की। पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 18 जगहों पर NIA ने छापेमारी की है।
पंजाब में 9, हरियाणा में 7 और यूपी में 2 जगहों पर संदिग्धों के ठिकानों पर सुबह से ही छापेमारी चल
रही है। एनआईए की टीम ने विशेष इनपुट के आधार पर छापेमारी की। इस दौरान NIA ने तीनों राज्यों
के राज्य पुलिस बल द्वारा सहायता भी ली।राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने पहले भी पंजाब में भारत और विदेशों में
सक्रिय खालिस्तान समर्थक समूहों और अन्य राष्ट्रविरोधी
तत्वों से कथित रूप से जुड़े आतंकवादी नेटवर्क के संबंध में छापेमारी करती रही है।
किस साजिश की हो रही जांच?
आतंकवाद निरोधक एजेंसी लक्षित हत्याओं, जबरन वसूली और तस्करी के माध्यम से पंजाब में आतंकवाद
को पुनर्जीवित करने के प्रयासों से जुड़ी एक बड़ी साजिश की जांच कर रही है।इससे पहले 22 जून को
NIA ने पंजाब आतंकी साजिश मामले में बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के आतंकवादी लखबीर सिंह
(जिसे लांडा के नाम से भी जाना जाता है) और खूंखार गैंगस्टर पवित्तर बटाला के प्रमुख सहयोगी
जतिंदर सिंह के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था।
यूपी-हरियाणा समेत तीन राज्यों में NIA की छापामारी
NIA ने एक बयान में कहा है कि पंजाब के गुरदासपुर जिले के रहने वाले जतिंदर सिंह उर्फ जोती को एनआईए ने
23 दिसंबर, 2024 को मुंबई के गिरफ्तार किया था। NIA ने जांच के दौरान पाया कि जतिंदर मध्य प्रदेश से
पंजाब के गैंगस्टरों को अवैध रूप से हथियार खरीदकर सप्लाई करने में शामिल था।