ये क्या बोल गए तेजस्वी

ये क्या बोल गए तेजस्वी
ये क्या बोल गए तेजस्वी

पटना। लोकसभा चुनाव के लिए अंतिम चरण का गुरुवार को चुनाव प्रसार थम चुका है।

एक जून को अंतिम फेज के लिए वोटिंग होनी है। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन बिहार के

पूर्व डिप्टी सीएम और राजद नेता तेजस्वी यादव प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। इस दौरान

उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि

चुनाव प्रचार तो खत्म हो चुका है। जो आखिरी चरण का चुनाव है, उसमें भारतीय जनता

पार्टी को भारतीय जनता पस्त कर देगी। भाजपा सफाचट हो जाएगा। Bihar Politics

लोकसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन राजद नेता तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए

भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने इस दौरान चिराग पासवान पर जमकर भड़ास

निकाली। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि आखिरी चरण के चुनाव में भाजपा

को भारतीय जनता पस्त कर देगी। चिराग पासवान को चुनाव में यही ओबीसी के लोग बताएंगे।

वहीं, चिराग पासवान के सनातन विरोधी बयान पर तेजस्वी यादव ने कहा कि वो ये सब भाषा

नहीं बोलेंगे तो क्या कहेंगे? उनका पूरा रंगरूप आरएसएस वाला हो गया है। भाजपा के रंग में वो

तो इसी तरह की बातें करेंगे न। वह मेरे धर्म पर सवाल खड़ा कर रहे हैं और मुझे ही धर्म विरोधी

बता रहे हैं, मेरा नाम क्या है? यानि वो पिछड़ों को बोल रहे हैं कि पिछड़े सनातन विरोधी है?

ओबीसी सनातन विरोधी है? यही ओबीसी के लोग चिराग पासवान को चुनाव में बताएंगे। वहीं,

चिराग पासवान के अयोध्या जाने वाले सवाल पर उन्होंने कहा कि बस टिक रखना बाकी रह गया

है। तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि चुनाव दिन प्रति दिन बढ़ा है। एनडीए सोचा था कि चुनाव सात

चरण में होगा तो फायदा उन्हें होगा, लेकिन फायदा हमनें उठा लिया और जनता पूरी तरीके से

गोलबंद हो गई। जनता भाजपा के झूठ के एजेंडे को समझ चुकी है और जो सही में मुद्दा है उस पर

बात करनी है। चाहे चिराग पासवान हो या भाजपा के कोई अन्य नेता हो किसी ने नौकरी की बात

की? किसी ने ये बताया कि बिहार का विजन क्या है?

ये क्या बोल गए तेजस्वी

तेजस्वी ने कहा कि भाजपा वाले हमलोगों को ही गाली देते रहे, इसका मतलब यह है कि उनलोगों

ने तेजस्वी यादव को ही गाली देने में सारा समय खफा दिया। बिहार की जनता अब गाली नहीं सुनना

चाहती है। प्रधानमंत्री मोदी पर कटाक्ष करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि मोदी जी का सबकुछ

स्क्रिप्टेड होता है, फोटोशूट होता है। उन्हें मूवी करना होता है। वह अपना रील बना रहे हैं। नौजवानों

को मोदी जी से एक बात सीखनी चाहिए कि रील कैसे बनाया जाता है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »