
रणथंभौर की लोकप्रिय बाघिन एरोहेड की ब्रेन ट्यूमर से मौत
रणथंभौर के फील्ड डायरेक्टर अनूप के आर के अनुसार, इस बाघिन
का जन्म फरवरी 2014 में हुआ था। उसे ज्यादातर उद्यान के जोन
2, 3, 4 और 5 में देखा गया था, जिसमें नलघाटी और राजबाग झील
उसका मुख्य क्षेत्र था।उन्होंने कहा, एरोहेड को न केवल उसके आकर्षक
रूप के लिए बल्कि बाघों की आबादी बढ़ाने में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका
के लिए भी सराहा गया। एरोहेड चार बार मां बनी और 10 शावकों को
जन्म दिया जिनमें से छह अब भी जीवित हैं। यह बाघिन आखिरी बार
2023 में मां बनी थी।यह भी उल्लेखनीय है कि उसकी मृत्यु उसकी
संतान कनकती को वन विभाग द्वारा उद्यान से बाहर ले जाने के
कुछ ही दिनों बाद हुई है। रणथंभौर नेचर गाइड एसोसिएशन के
सदस्यों व अन्य वन्यजीव प्रेमियों ने एरोहेड को पुष्पांजलि अर्पित
की। एसोसिएशन के अध्यक्ष यादवेंद्र सिंह ने कहा कि एरोहेड को
उसके उग्र स्वभाव और उद्यान की पारिस्थितिक विरासत पर
गहरी छाप के लिए याद किया जाएगा।