हिन्दू संघठन के भारी विरोध के बाद रणवीर और आलिया
हिन्दू संघठन के भारी विरोध के बाद रणवीर और आलिया को महाकाल दर्शन किये बिना ही लौटया।
फ़िल्म ब्रह्मास्त्र के प्रमोशन के लिए महाकालेश्वर दर्शन के लिए ujjain पहुंचे
आलिया भट्ट, रणवीर और प्रॉड्यूसर का हिन्दू संघठन (बजरंग दल ) के कार्यकर्ताओ द्वारा
इनके खिलाफ नारे बाजी की गई और दर्शन करने से रोका गया
विश्व प्रसिद्ध महाकाल ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने आए एक्टर रणबीर कपूर,
उनकी पत्नी और एक्ट्रेस आलिया भट्ट और डायरेक्टर अयान मुखर्जी को मंगलवार
रणवीर और आलिया को महाकाल दर्शन किये बिना ही लौटया
को मंदिर में विरोध का सामना करना पड़ा। महाकाल मंदिर के मुख्य और शंख द्वार पर रणबीर,
आलिया भट्ट और अयान मुखर्जी के आने पर विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग
दल के कार्यकर्ताओं ने जोरदार हंगामा किया। इस दौरान बजरंग दल के
कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पीटकर भगाया। हालात ऐसे हो गए कि
रणबीर और आलिया को भगवान महाकाल के दर्शन किए बिना ही लौटना पड़ा।
हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता रणबीर के बीफ वाले बयान का विरोध कर रहे थे
हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता रणबीर के बीफ वाले बयान का विरोध कर रहे थे।
बता दें कि कुछ समय पहले रणबीर ने एक इंटरव्यू में कहा था
कि उन्हें बीफ पसंद है। रणबीर और आलिया के आने की खबर
मिलने के बाद हिंदू संगठन के कार्यकर्ता काले झंडे लेकर मंदिर के बाहर जमा हो गए थे।
पुलिस ने बल प्रयोग कर उन्हें भगा दिया था। हिंदू संगठनों
के कार्यकर्ताओं का कहना था कि बीफ खाने वालों
को मंदिर में कैसे प्रवेश दिया जा रहा है, प्रशासन को इसका जवाब देना होगा।
रणवीर और आलिया को महाकाल दर्शन किये बिना ही लौटया
रणबीर और आलिया को जब मंदिर में विरोध की खबर मिली,
तो वे वापस लौटने लगे। उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह के फोन के
बाद तीनों सीधे कलेक्टर के बंगले पर पहुंचे। पुलिस की कार्रवाई के
बाद अयान मुखर्जी मंदिर पहुंचे और गर्भगृह में जाकर महाकाल की पूजा-अर्चना की।
आलिया प्रेग्नेंट हैं। उन्हें इस बात का डर था कि हंगामे की
वजह से उन्हें धक्का न लग जाए।
इसीलिए उन्होंने जाने से मना कर दिया। रणबीर भी इसी चलते मंदिर नहीं गए।
