राजस्थान में मोदी की गारंटी हुई पूरी

राजस्थान में मोदी की गारंटी हुई पूरी
राजस्थान में मोदी की गारंटी हुई पूरी

हताशा-निराश मोदी के पास भी नहीं भटक सकती

आज पूरा देश विकसित भारत के लिए काम कर रहा है और इसमें राजस्थान की बहुत बड़ी
भूमिका है। बीते 10 साल में मोदी ने देश में जो काम किए हैं, उन्होंने दुनिया में विकसित
भारत की नींव तैयार कर दी है। दुनिया ये देखकर हैरान है। हम जो ठान लेते हैं वह पूरा करके
दिखाते हैं। पिछले 10 साल में आपने देश को बदलते देखा है। याद करिए, 10 साल पहले देश
कितनी खस्ता हालत में था। कांग्रेस के बड़े-बड़े घोटालों और लूट के कारण देश की अर्थव्यवस्था
चरमरा गई थी। भारत की साख गिरती जा रही थी। देश के लोग छोटी-छोटी जरूरत के लिए
जूझ रहे थे। करोड़ों गरीबों के सर पर छत नहीं थी। करोड़ों लोगों को पीने का पानी उपलब्ध
नहीं था। गांव अंधेरे में ढूबे थे। लाखों करोड़ की लूट से सरकारी खजाना खाली ही रहता था।
इसका मन पर भी असर होता है। आप सबने यह मान लिया था कि देश का कुछ हो ही नहीं
सकता। इसी हताशा और निराशा में 2014 में आपने गरीब के इस बेटे को अपनी सेवा का
मौका दिया। हताशा-निराश मोदी के पास भी नहीं भटक सकती। मैंने तय किया कि
हालात बदलने ही होंगे। मेरे लिए तो मेरा भारत, मेरा परिवार है।

देश को पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बनाया

हमने ईमानदारी से काम किया। कोरोना जैस इतना बड़ा संकट आया। दुनिया सोच रही थी
कि भारत तो बर्बाद हो जाएगा और दुनिया को भी बर्बाद कर देगा, लेकिन हमने इस संकट
में देश को दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना दिया। RJ Lok Sabha Chunav:
प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को प्रदेश के दौरे पर रहे। पीएम ने चूरू में जनसभा को संबोधित किया।
19 अप्रैल को प्रदेश में पहले चरण का मतदान होना है। उससे पहले पीएम ने शुक्रवार को दूसरी
बार प्रदेश का दौरा किया। यहां पीएम ने अपने संबोधन में कांग्रेस पर करारा हमला बोला।

राजस्थान के साढ़े 4 करोड़ जरूरतमंदों को हर महीने मुफ्त राशन

राजस्थान में करीब 50 लाख घरों में पानी का कनेक्शन दिया जा चुका है। कांग्रेस सरकार
हमारी इस योजना में भी भ्रष्टाचार करने का मौका नहीं छोड़ती थी। अब उन कमियों को भी
दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। राजस्थान के साढ़े 4 करोड़ जरूरतमंदों को हर महीने
मुफ्त राशन भी दिया जा रहा है। जीवन के हर पड़ाव पर भाजपा सरकार गरीब के साथ खड़ी है।
जो काम इतने दशक में नहीं हुए वह काम हमने 10 साल में करके दिखाए।

राजस्थान में मोदी की गारंटी हुई पूरी

मोदी की गारंटी कैसे और कितनी रफ्तार से पूरी होती है, राजस्थान इसका बहुत बड़ा उदाहरण है।
मैंने गारंटी दी थी कि उज्ज्वला सिलेंडर सस्ता किया जाएगा। मैंने युवाओं को गारंटी दी थी कि
सरकार बनते ही पेपरलीक इंडस्ट्री के खिलाफ जांच बिठाई जाएगी। यह गारंटी भी पूरी हो गई।
जिस ईआरसीपी प्रोजेक्ट को कांग्रेस ने लटकाकर रखा था हमने न सिर्फ उसे मंजूर किया, बल्कि
काम भी जारी है। हमने हरियाणा से समझौता कर शेखावाटी में पानी लाने का रास्ता भी
साफ कर दिया है।

भ्रष्टाचार पर हमला और विकास पर चर्चा

दूसरी पार्टियों की तरह भाजपा घोषणा पत्र जारी नहीं करती, हम तो संकल्प पत्र लाते हैं। भाजपा
जो कहती है वह जरूर करती है। दूसरी पार्टियों की तरह भाजपा घोषणा पत्र जारी नहीं करती। हम
तो संकल्प पत्र लाते हैं। मोदी ने आपको जो वादा किया था वह वादा पूरा करने के लिए एड़ी-चोटी
का जोर लगा दिया है। जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 खत्म हो गया। तीन तलाक पर

कानून हमारी मुस्लिम बहनों की मदद कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »