राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशियों ने किया नामांकन

लखनऊ। राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा के प्रत्याशियों आरपीएन सिंह, सुधांशु त्रिवेदी, तेजवीर सिंह ने
विधानभवन के कक्ष संख्या 48 में नामांकन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, उत्तर प्रदेश के लोकसभा चुनाव प्रभारी बैजयंत जय पांडा,
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह,
सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर और पार्टी के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
राज्यसभा चुनाव के बाद लोकसभा के लिए भी हैं तैयार: पांडा
उन्होंने कहा राज्यसभा चुनाव के बाद हम लोकसभा चुनाव के लिए भी तैयार हैं। भारत की 140
करोड़ और उत्तर प्रदेश की25 करोड़ जनता तय कर चुकी है कि तीसरी बार प्रचंड बहुमत से
नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना है। पिछले 10 वर्षों में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में
जो प्रगति और बदलाव आया है, उसकी सारी दुनिया में प्रशंसा हो रही है।पांडा ने कहा कि भारत
दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। मोदी की गारंटी है कि अपने तीसरे
काल में वह भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएंगे। दुनिया में ऐसी कोई समस्या नहीं,
जहां भारत की मदद और मोदी का नेतृत्व नहीं ढूंढा जाता है।
मोदी सरकार ने देश की 25 करोड़ जनता को गरीबी से बाहर किया है। उत्तर प्रदेश में भी डबल इंजन की सरकार ने
अच्छा काम किया है। उत्तर प्रदेश में प्रगति हुई है, माफिया मुक्त शासन और बदलाव आया है, उसकी हर जगह चर्चा
हो रही है। जो बदलाव और प्रगति हम देख रहे हैं, उत्तर प्रदेश की जनता इसे आगे बढ़ाना चाहती है। आने वाले
दिनों में स्पष्ट है कि राम जी की कृपा और जनता के आशीर्वाद से हम उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटें जीतने जा रहे हैं।