रामनवमी पर 24 घंटे हों श्रीरामलला के दर्शन-पूजन : मुख्यमंत्री

रामनवमी पर 24 घंटे हों श्रीरामलला के दर्शन-पूजन : मुख्यमंत्री
रामनवमी पर 24 घंटे हों श्रीरामलला के दर्शन-पूजन : मुख्यमंत्री

अयोध्या, 14 मार्च। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को रामनवमी

और नवरात्रि की तैयारियों की समीक्षा की। अयोध्या में वरिष्ठ अधिकारियों

के साथ बैठक कर सीएम योगी ने नवरात्रि में अष्टमी, नवमी और दशमी को

श्रीरामलला मंदिर में 24 घंटे दर्शन-पूजन की व्यवस्था करने के निर्देश दिये।

उन्होंने इसके लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के सदस्यों से समन्वय स्थापित

करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि इस अवधि में मंदिर के कपाट केवल

विशेष पूजन अर्चन के दौरान ही बंद किये जाएं। जिलाधिकारी ने बताया कि

विगत वर्ष की अपेक्षा और इस साल बेहतर व्यवस्था की गयी है। पुलिस

प्रशासन की ओर से पार्किंग एवं ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर वरिष्ठ पुलिस

अधीक्षक राजकरन नैय्यर ने सीएम योगी को अवगत कराया।

रामनवमी पर 24 घंटे हों श्रीरामलला के दर्शन-पूजन : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने रामनवमी के अवसर पर नगर में साफ सफाई, लोगों के पेयजल

की व्यवस्था तथा गर्मी को देखते हुये श्रद्धालुओं के लिए परिवहन निगम एवं

नगर विकास विभाग से समन्वय कर इलेक्ट्रिक बसों की व्यवस्था करने के

निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि ऐसी व्यवस्था किया जाय कि श्रद्धालुओं को

ढाई किमी से ज्यादा चलने की आवश्यकता न हों तथा तुलसी उद्यान आदि

स्थानों पर उनके जूते चप्पल रखने की भी व्यवस्था हो। मुख्यमंत्री ने कहा

कि रामनवमी त्यौहार के समय चुनाव कार्य भी शुरू हो गया होगा, इसलिए

इस अवसर पर मुख्य क्षेत्रों जैसे रामलला मंदिर, हनुमानगढ़ी आदि स्थानों

पर स्थायी रूप से पुलिस कार्मिकों एवं अन्य सेवा के लोगों को ड्यूटी लगायी

जाए और उन्हें इलेक्शन ड्यूटी से मुक्त रखा जाए।

जिलाधिकारी नितीश कुमार द्वारा सीएम के समक्ष प्रस्तुतिकरण किया गया

रामनवमी कार्यक्रम की तैयारी को लेकर जिलाधिकारी नितीश कुमार द्वारा सीएम के समक्ष प्रस्तुतिकरण किया गया। इसमें लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, विद्युत, सूचना, संस्कृति, सामान्य प्रशासन एवं मेला प्रशासन के प्रमुख कार्यों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि विगत वर्ष की अपेक्षा और इस साल बेहतर व्यवस्था की गयी है। पुलिस प्रशासन की ओर से पार्किंग एवं ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर ने सीएम योगी को अवगत कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »