
उन्हें सेना खेल संवर्धन बोर्ड के मुक्केबाज वंशज से करीबी मुकाबले में 4-3 से हराया। राष्ट्रमंडल खेलों
की कांस्य पदक विजेता सेना की जैस्मिन लम्बोरिया ने महिलाओं की 60 किग्रा स्पर्धा में विश्व
चैंपियनशिप की कांस्य विजेता हरियाणा की मनीषा मौन पर 5-0 से जीत के साथ अपना दबदबा
कायम किया। सेना के लिए एक और स्वर्ण पदक साक्षी ने जीता। उन्होंने हिमाचल प्रदेश की विनाक्षी
को 5-0 से हराया।दिन के अन्य मुकाबलों में सेना के मंडेंगबाम सिंह ने पुरुषों के फ्लाईवेट (51 किग्रा)
वर्ग में चंडीगढ़ के अंशुल पूनिया को 4-1 खंडित फैसले से हराया। महिलाओं के बैंटमवेट वर्ग में मध्य
प्रदेश की दिव्या पंवार ने उत्तर प्रदेश की सोनिया लाठेर को 4-1 से शिकस्त दी। स्थानीय मुक्केबाज
निवेदिता कार्की ने हरियाणा की कल्पना को हराकर महिलाओं की फ्लाईवेट (50 किग्रा) स्पर्धा में शीर्ष
स्थान हासिल किया। पूर्व युवा विश्व चैंपियन असम की अंकुशिता बोरो ने महिलाओं की वेल्टरवेट
(66 किग्रा) स्पर्धा में उत्तराखंड की काजल को सर्वसम्मत फैसले से शिकस्त देकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।