राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हम सब एकजुट

राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हम सब एकजुट
राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हम सब एकजुट

अधिकारियों ने बताया कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता और भारतीय सैनिकों के साहस

शौर्य तथा पराक्रम को नमन करते हुए आज निकाली गई तिरंगा यात्रा में लगभग 10 हजार

लोग शामिल हुए। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि जब भी राष्ट्र

की सुरक्षा की बात आएगी हम सभी अपने देश, अपने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और

अपनी सेना के साथ हैं। साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित तिरंगा यात्रा में

शामिल हुए तथा लोगों को संबोधित किया।उन्होंने कहा, ‘‘राष्ट्र की सुरक्षा की जब

भी बात आएगी हम सभी एक हैं। हम देश के, अपने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और

अपनी सेना के साथ हैं।’’ मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन

में भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाकर पाकिस्तान में नौ आतंकवादी ठिकानों

को पूरी तरह धराशायी कर दिया। हम सभी अपनी सेना के अदम्य साहस, शौर्य और

पराक्रम को नमन करते हैं। आज का भारत नया भारत है, जो किसी भी दुस्साहस का

मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है। हमें सर झुकाने की जरूरत नहीं होगी, हमारा डंका

पूरी दुनिया में बजेगा। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे प्रधानमंत्री मोदी की कुशल कूटनीति के

कारण पूरे विश्व में देश का सम्मान बढ़ा है तथा पाकिस्तान का आतंकवाद को शह

देने का चेहरा उजागर हुआ है। साय ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभी स्थगित हुआ है

राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हम सब एकजुट

बंद नहीं हुआ है। आज के इस दौर में हमें अफवाहों से सचेत रहने की जरूरत है। हमें

हमारी सेना और नेतृत्व में पूर्ण विश्वास है। उनके हाथों में देश सुरक्षित है।उन्होंने कहा

कि तिरंगा यात्रा में सभी वर्गों के लोग, सेवानिवृत्त सैनिक, समाज सेवी संगठन, आम

नागरिक, महिला एवं पुरुष, बच्चों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर एकजुटता, देशभक्ति

राष्ट्रीय गौरव का संदेश दिया है।अधिकारियों ने बताया कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता

और भारतीय सैनिकों के साहस, शौर्य तथा पराक्रम को नमन करते हुए आज निकाली गई

तिरंगा यात्रा में लगभग 10 हजार लोग शामिल हुए।उन्होंने बताया कि तिरंगा यात्रा शहर

के मरीन ड्राइव से नगर घड़ी चौक तक निकाली गई, जिसमें सभी धर्म, जाति, संप्रदाय

और सभी वर्गों के लोग ‘भारत माता की जय’ के नारों के साथ हाथ में तिरंगा थामे

शामिल हुए।अधिकारियों ने बताया कि तिरंगा यात्रा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण

सिंह देव, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, साय मंत्रिमंडल के

सदस्य, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, भाजपा के वरिष्ठ नेता और अन्य

गणमान्य नागरिक मौजूद थे। प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है।

यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »