
राहुल की ‘न्याय यात्रा’ में शामिल होगी सपा
सपा सूत्रों ने बताया कि सीटों की संख्या और सीटों के नाम पहले ही तय हो चुके थे, लेकिन राहुल गांधी
कुछ सीटों पर अड़े हुए हैं, जिससे गठबंधन को अंतिम रूप देने में देरी हो रही है। अखिलेश यादव, राहुल
गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच बातचीत हो चुकी है, लेकिन सीटों पर अभी तक
अंतिम सहमति नहीं बन पाई है। समाजवादी पार्टी के मुताबिक, अगर आज देर शाम तक सब कुछ
फाइनल हो गया तो अखिलेश यादव जाएंगे, अन्यथा नहीं जाएंगे।
इस महीने की शुरुआत में, अखिलेश यादव ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा दिए गए
निमंत्रण को स्वीकार कर लिया था और कहा था कि वह अमेठी या रायबरेली में यात्रा में शामिल होंगे।
सपा ने हाल ही में आगामी संसदीय चुनावों के लिए उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को 11 सीटों की पेशकश की थी।
यह पूछे जाने पर कि क्या समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव यात्रा में शामिल होंगे, कांग्रेस
सांसद जयराम रमेश ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि वह कल यात्रा में शामिल होंगे।
इससे पहले, अपना दल नेता पल्लवी पटेल भी यात्रा में शामिल हुईं।