राहुल की मतदाता अधिकार यात्रा में शामिल हुए अखिलेश, बोले- अवध में भाजपा हारी, अब मगध में भी हारेगी

राहुल की मतदाता अधिकार यात्रा में शामिल हुए अखिलेश, बोले- अवध में भाजपा हारी, अब मगध में भी हारेगी
राहुल की मतदाता अधिकार यात्रा में शामिल हुए अखिलेश, बोले- अवध में भाजपा हारी, अब मगध में भी हारेगी
अखिलेश यादव ने बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के साथ ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ में शामिल होकर
भाजपा को आड़े हाथों लिया और अवध के बाद मगध में भी उनकी हार की भविष्यवाणी की।
उन्होंने बिहार की जनता के समर्थन का आभार व्यक्त करते हुए चुनाव आयोग
की ‘एसआईआर’ प्रक्रिया पर सवाल उठाए
और उस पर ‘वोट चोरी’ तथा अनियमितताओं का आरोप लगाया
जिससे चुनावी पारदर्शिता पर बहस छिड़ गई है।
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव शनिवार को बिहार के सारण में मतदाता
अधिकार यात्रा के अंतिम चरण में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी
और राजद नेता तेजस्वी यादव के साथ शामिल हुए।
उन्होंने कहा कि अवध की जनता ने बीजेपी को हटाया है
हमें उम्मीद है कि मगध के लोग भी भारतीय जनता पार्टी को हटाएंगे।
उन्होंने कहा कि यूपी, बिहार के लोग पलायन कर रहे हैं।

राहुल की मतदाता अधिकार यात्रा में शामिल हुए अखिलेश, बोले- अवध में भाजपा हारी, अब मगध में भी हारेगी

तेजस्वी जी ने यहां लाखों लाख नौकरी दी।
बिहार की जनता को उनपर भरोसा है, अब बीजेपी का बिहार से पलायन होने जा रहा है।

सपा प्रमुख ने कहा कि आपने हमारे यूपी के मुख्यमंत्री को नहीं सुना क्या कभी?

यह भारतीय जनता पार्टी हर एक का अपमान करती है।

उन्होंने कहा कि मैं धन्यवाद देना चाहता हूं बिहार की जनता को कि वोटर अधिकार यात्रा

को समर्थन दिया।भारतीय जनता पार्टी बिहार से बाहर होने जा रही है।

सही मायने में यहां की जनता SIR करने वाली है चुनाव आयोग का।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सोशल मीडिया

पर एक पोस्ट में लोकतंत्र की रक्षा के इस “ऐतिहासिक” आंदोलन में उनका स्वागत किया।

वेणुगोपाल ने एक्स पर पोस्ट किया कि आज सुबह

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी सारण में मतदाता

अधिकार यात्रा में शामिल हुए! लोकतंत्र की रक्षा के इस ऐतिहासिक आंदोलन में उनका स्वागत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »