राहुल गांधी और कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं… केंद्रीय मंत्री मेघवाल का आरोप

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और उनकी पार्टी पर तथ्यों की अनदेखी करने
तथा देश की संवैधानिक संस्थानों को बदनाम करने का आरोप लगाते हुए
कहा कि उन्हें चुनाव प्रक्रिया को लेकर अपनी शिकायतें निर्वाचन आयोग के समक्ष रखनी चाहिए।
तथा देश की संवैधानिक संस्थानों को बदनाम करने का आरोप लगाते हुए
कहा कि उन्हें चुनाव प्रक्रिया को लेकर अपनी शिकायतें निर्वाचन आयोग के समक्ष रखनी चाहिए।
मेघवाल ने ‘पीटीआई वीडियो’ को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि सरकार विपक्ष
से संसद के सुचारू संचालन का लगातार अनुरोध कर रही है
लेकिन कांग्रेस और लोकसभा में उसके नेता राहुल गांधी क्या चाहते हैं यह समझ से परे है।
बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)
को लेकर संसद में चर्चा की राहुल गांधी की मांग से जुड़े एक सवाल के जवाब में मेघवाल ने कहा
मुझे लगता है कि विपक्ष को इस संबंध में लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष बलराम जाखड़ के उदाहरण को देखना चाहिए।

राहुल गांधी और कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं… केंद्रीय मंत्री मेघवाल का आरोप

उन्होंने का कि जाखड़ ने निर्वाचन आयोग
के कामकाज को लेकर सदन में चर्चा की मांग को ठुकरा दिया था
क्योंकि आयोग को एक स्वतंत्र इकाई माना जाता है।

मेघवाल ने कहा, यह रिकॉर्ड में है, इसलिए बेहतर होगा कि वे इसे देखे और फिर बात करें।

गोवा सरकार द्वारा राज्य में अनुसूचित जनजातियों के लिए

विधानसभा सीटें आरक्षित करने संबंधी विधेयक पर नए सिरे से जोर दिए जाने पर मेघवाल ने कहा

गोवा में अनुसूचित जनजातियों की आबादी बढ़ी है

लेकिन फिलहाल राज्य विधानसभा में इस समुदाय का एक भी विधायक नहीं है।

हम जो विधेयक ला रहे हैं उसके तहत विधानसभा में अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए सीट बढ़ेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »