राहुल गांधी की यात्रा में शामिल नहीं हुईं प्रियंका

प्रियंका गांधी वाड्रा को खराब स्वास्थ्य के कारण अस्पताल में भर्ती
गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार को बिहार के औरंगाबाद में एक मेगा रैली को संबोधित किया।
भारत जोड़ो यात्रा आज उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर गई है। प्रियंका को इसमें शामिल होना था पर वह नहीं हो सकीं।
प्रियंका गांधी वाड्रा को खराब स्वास्थ्य के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस वजह से वह आज उत्तर
प्रदेश के चंदौली में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल नहीं हो पाएंगी। उन्होंने ट्विटर पर घोषणा की कि वह बीमार
पड़ गई हैं और बेहतर होने पर यात्रा में शामिल होंगी। अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा कि मैं बड़े चाव से उत्तर प्रदेश में
भारत जोड़ो न्याय यात्रा के पहुँचने का इंतजार कर रही थी, लेकिन बीमारी की वजह से मुझे आज ही अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।
थोड़ा बेहतर होते ही मैं यात्रा में जुड़ूँगी।
राहुल गांधी की यात्रा में शामिल नहीं हुईं प्रियंका
प्रियंका ने आगे लिखा कि तब तक के लिए चंदौली-बनारस पहुंच रहे सभी यात्रियों, पूरी मेहनत से यात्रा की तैयारी में
लगे उत्तर प्रदेश के मेरे सहयोगियों और प्यारे भाई को शुभकामनाएं देती हूं। यात्रा 16 फरवरी को वाराणसी के रास्ते
राज्य में प्रवेश किया और फिर भदोही, प्रयागराज और प्रतापगढ़ होते हुए 19 फरवरी को अमेठी पहुंचेगी।
राहुल गांधी अमेठी लोकसभा क्षेत्र के गौरीगंज में एक जनसभा को संबोधित करेंगे
19 फरवरी को राहुल गांधी अमेठी लोकसभा क्षेत्र के गौरीगंज में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. यात्रा
अगले दिन रायबरेली पहुंचेगी जहां से यह लखनऊ के लिए आगे बढ़ेगी जहां राहुल गांधी और अन्य प्रतिभागियों के रात्रि
विश्राम की संभावना है। यूपी में रायबरेली एकमात्र लोकसभा सीट है जिस पर कांग्रेस का कब्जा है। वर्तमान में, सोनिया
गांधी इस निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सांसद हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से
अमेठी सीट हार गए थे। अमेठी नेहरू गांधी परिवार की “कर्मभूमि” है।