
रोजाना डाइट में शामिल करे ये ड्राई फ्रूट्स चेहरा दिखेगा जवान
बादाम टेस्टी और गुणों से भरपूर ड्राई फ्रूट है। इसमें कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। बादाम शरीर और त्वचा
को पोषण देने में मदद करता है और उम्र के लक्षणों को धीमा करने मदद करता है। गौरतलब है कि बादाम में
प्रोटीन, विटामिन सी, बी 6, मैग्नीशियम, आयरन और पोटैशियम जैसे ढेरों पोषक तत्व पाए जाते हैं।दरअसल,
दुनियाभर के अलग-अलग शोधो में पाया गया है कि बादाम के सेवन से तरीकों से झुर्रियों को कम करने और
त्वचा को बेहतर बनाने में मदद करता है। बादाम में विटामिन ई होता है, जो एक एंटीऑक्सीडेंट है जो त्वचा
को प्रदूषण और हानिकारक फ्री रैडिकल्स से बचाता है। वहीं, फ्री रैडिकल्स शरीर में कैंसर जैसी खतरनाक
बीमारी और उम्र को तेजी से बढ़ाने का कराण बनते हैं। बादाम में पाए जाने वाला विटामिन ई कोलेजन के
उत्पादन को बढाता है, जो उम्र के लक्षणों को कम करता है।इसमें हेल्दी फैट होता है जो त्वचा को नमी प्रदान
करता है। बादाम खाने से त्वचा की इलास्टिसिटी अच्छी रहती है और झुर्रियों को भी कम करता है।