
एक्शन की दुनिया में उतरेंगी
आलिया भट्ट ने हाल ही में अपनी फिल्म जिगरा की शूटिंग खत्म की है।
उसके तुरंत बाद वह इस स्पाई थ्रिलर फिल्म की तैयारी में जुट गईं। वाईआरएफ
की एक था टाइगर, वॉर और पठान जैसी स्पाई थ्रिलर फिल्मों की दुनिया से
जुड़ी इस स्पाई थ्रिलर फिल्म में आलिया सुपर सोल्जर की भूमिका में होंगी।
इसके लिए उनकी तैयारी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि
उन्होंने सिर्फ इस एक फिल्म के लिए दो महीने का समय दिया है। वह जुलाई
से शिव रवैल के निर्देशन में बन रही फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी।
रोमांस के बाद एक्शन की दुनिया में उतरेंगी आलिया भट्ट
आलिया भट्ट के वर्क फ्रंट की बात करें, तो जिगरा और यश राज फिल्म्स के स्पाई
यूनिवर्स के अलावा उनके पास एक और बड़ा प्रोजेक्ट है। संजय लीला भंसाली की
फिल्म लव एंड वॉर में भी आलिया भट्ट नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ
रणबीर कपूर और विक्की कौशल भी नजर आएंगे। ये दूसरा मौका होगा जब आलिया भट्ट
फिर पति रणबीर कपूर के साथ दिखाई देंगी। पहली बार दोनों साथ में फिल्म ब्रह्मास्त्र में
रोमांस करते हुए नजर आए थे। इस फिल्म के दौरान ही दोनों की रियल लाइफ लव
स्टोरी शुरू हुई थी।