
लॉस एंजिल्स की एक महिला ने लगाए जादू-टोना करने जैसे गंभीर आरोप
जोली के खिलाफ दायर किए गए मुकदमे में महिला ने आरोप लगाया है कि अभिनेत्री कई
लोगों के माध्यम से उन्हें परेशान कर रही हैं। इतना ही नहीं महिला ने यह भी कहा है कि
अभिनेत्री ने उसकी हत्या करने की कल्पना भी की है। महिला ने कहा है कि जोली 2010
से उसके घरों का पीछा कर रही है।द मिरर द्वारा प्राप्त अदालती दस्तावेजों में, अज्ञात
महिला का दावा है कि जोली ‘मानसिक रूप से पागल है और मेरे साथ संबंध होने का विरोध
करती है। जब वह स्पष्ट रूप से विक्षिप्त नहीं है, तो उसे मानसिक-दोषपूर्ण विकार
(psycho-defective disorders) हैं। महिला का आरोप है कि अभिनेत्री ने नो-कॉन्टैक्ट
ऑर्डर का उल्लंघन करते हुए तस्करी के लिए जादू टोना किया। इन सब के अतिरिक्त,
महिला ने दावा किया कि हॉलीवुड की स्टार अभिनेत्री कथित तौर पर अन्य उत्पीड़न-संबंधी
अपराधों से जुड़े एक बाल तस्कर की भी सहायता कर रही थी।इस महिला ने अपने पिता को
अपना गवाह बनाया है। महिला ने दावा किया है कि उसके पिता ने इन व्यवहारों को देखा है।
उन्होंने अभिनेत्री पर दूसरे लोगों के बच्चों की हत्या करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा,
‘तस्करी के लिए गैरकानूनी काम करना बंद करें। इस तथ्य को स्वीकार करें कि लोग
आपके व्यवहार से पीड़ित होने को बर्दाश्त नहीं करेंगे।’