वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने पेश किया 7.36 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने पेश किया 7.36 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने पेश किया 7.36 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट

उत्तर प्रदेश सरकार में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने सोमवार को विधानसभा में भारी भरकम 7.36 लाख करोड़ से

अधिक का बजट पेश किया. इस बजट में 24 हजार करोड़ रुपये की नई परियोजनाएं हैं. प्रदेश का राजकोषीय

घाटा 3.46 फीसदी है. यूपी के इतिहास का सबसे बड़ा बजट है. बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री ने कहा कि

प्रदेश सरकार ने रामराज्य की परिकल्पना की ओर अग्रसर है.

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने पेश किया 7.36 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट

वित्त मंत्री ने कहा कि हमने प्रधानमंत्री के ‘सबका साथ-सबका विकास‘ नारे को चरितार्थ किया है.

साथ ही हमारी नीतियां विशेष रुप से युवा, महिला, किसान व गरीबों के उत्थान को समर्पित हैं.

यह तथ्य सभी को ज्ञात है किहमारे तेजस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में प्रदेश

में कानून व्यवस्था में अभूतपूर्व सुधार हुआ है.  इसके साथ ही, अवस्थापना और कनेक्टिविटी में

उल्लेखनीय सुधार एवं विस्तार के फलस्वरूप वर्ष 2023 में संपन्न ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के माध्यम

से 40 लाख करोड़ रूपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए जिनसे 1.10 करोड़लोगों को रोजगार मिलेगा.

वित्त मंत्री ने कहा कि प्रदेश में संगठित अपराध का सफाया हो चुका है और औद्योगिक क्षेत्र तीव्र गति से आगे

बढ़ रहा है. प्रदेश में एमएसएमई की 96 लाख इकाईया हैं. आज प्रदेश के उद्यमियों द्वारा लगभग 2 लाख करोड़

रूपये का निर्यात किया  जा रहा है. ‘‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’’ की रैंकिंग में प्रदेश जो पहले 14वें स्थान पर हुआ

करता था आज देश में दूसरे स्थानपर है. आज उत्तर प्रदेश भारत का अग्रणी विकासशील प्रदेश बन चुका है.

बीमारू स्टेट के नैरेटिव को खत्म किया

वित्त मंत्री ने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश आर्थिक-सामाजिक विकास के हर क्षेत्र में नई ऊचाईयों को प्राप्त कर रहा है.
हमने इस नैरेटिव को सिरे से खारिज कर दिया कि उत्तर प्रदेश एक बीमारू प्रदेश है. हमने प्रदेश की जनता में,
प्रदेश की मेधा में अपार सम्भावनाओं को देखा और बड़े आत्मविश्वास के साथ माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में
विकासगाथा की रचना की है- ‘हौसले दिल में जब मचलते हैं, आंधियों में चिराग जलते हैं.

प्रदेश सरकार द्वारा सेमी कन्डक्टर नीति को मंजूरी दी गई है। यह नीति प्रदेश में सेमी कन्डक्टर इकाईयों की स्थापना

एवं विकास का मार्ग प्रशस्त करेगी जिससे देश और विदेश से प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश प्राप्त होगा. ऐसी नीति लाने

वाला उत्तर प्रदेश देश का चैथा राज्य बन गया है.

जायेगी. इसमें 7 सितारा होटल, पार्क, विश्व स्तरीय कन्वेंशन सेंटर जैसी सुविधायें उपलब्ध होंगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »