
गुलाबी बनारसी साड़ी
इस तरह की गुलाबी बनारसी साड़ी में विद्या बालन बहुत ज्यादा
खूबसूरत नजर आ रही हैं। ऐसे में आप भी एक्ट्रेस के इस लुक्स
से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। इस तरह की साड़ी के साथ हैवी
ज्वैलरी कैरी करें।
टाई एंड डाई प्रिंट साड़ी
टाई एंड डाई प्रिंट महिलाओं को खासा पसंद आता है।
आप चाहें तो मार्केट से इसमें अपनी पसंद के हिसाब से
रंग भरवा सकती हैं। इस तरह की साड़ी को पहनने से
आपको काफी प्यारा लुक मिलेगा।
विद्या बालन के साड़ी लुक्स से लें इंस्पिरेशन
इस हैंडलूम की साड़ी में भी बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन बेहद
खूबसूरत नजर आ रही हैं। उन्होंने इस साड़ी के साथ खूबसूर
ब्लाउज पहना है और साथ में ऑक्सीडाइज ज्वेलरी कैरी कर
अपने लुक को कंप्लीट किया है।विद्या बालन इस मल्टी कलर
की लहरिया साड़ी में बला की खूबसूरत लग रही हैं। ऐसे में
आप भी इस तरह की साड़ी को कैरी कर सकती हैं।
इस लुक के साथ बालों में स्लीक स्टाइल बना सकती हैं।