
वे डंडे लेकर आए थे खरगे जी को दिया धक्का
कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि हम उनके (भाजपा) जाल में नहीं फंसने वाले हैं। अब देश
के सामने एक ही सवाल है कि देश के गृह मंत्री महान अंबेडकर जी के खिलाफ ऐसी भाषा का इस्तेमाल
कैसे कर सकते हैं? आप हमें गिरफ्तार कर सकते हैं। आप हमारे खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सकते
हैं लेकिन हम बार-बार यही सवाल पूछेंगे और यही मांग करेंगे कि अमित शाह इस्तीफा दें और माफी
मांगें। कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि दरअसल, भाजपा सांसदों ने सदन में जाते समय
राहुल गांधी को रोका। उन्होंने जानबूझकर राहुल गांधी को रोका, उन्होंने विपक्ष के नेता का रास्ता रोका।
हमने पहले ही स्पीकर को शिकायत दे दी है।कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि राहुल गांधी
बीआर अंबेडकर की फोटो लेकर शांति पूर्वक जय भीम के नारे को बोलते हुए संसद में जा रहे थे।
संसद में जाने से किसने रोका? हम इतने दिनों से साइड में प्रदर्शन कर रहे हैं। जो भी आ रहा है जा
रहा है उसको पूरा रास्ता है। इन्होंने पहली बार प्रदर्शन किया और सबको रोक दिया धक्का मुक्की
और गुंडागर्दी की। अमित शाह को बचाने के लिए ये साजिश हुई है… इनसे हमने पूछा अगर आप
अंबेडकर जी को चाहते हैं तो जय भीम बोलें। इनके मुंह से जय भीम का नारा क्यों नहीं निकल
सकता?… मैं भाजपा सांसदों को चुनौती देती हूं यहां खड़े होकर जय भीम बोलें।