वैशाख अमावस्या से लेकर अक्षय तृतीया तक

वैशाख अमावस्या से लेकर अक्षय तृतीया तक
वैशाख अमावस्या से लेकर अक्षय तृतीया तक

 नई दिल्ली। Weekly Vrat Tyohar 06 May To 12 May 2024: मई

महीने की शुरुआत हो चुकी है। इस महीने में कई बड़े व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे।

इनमें अक्षय तृतीया, गंगा सप्तमी, बगलामुखी जयंती, सीता नवमी, मोहिनी एकादशी

आदि प्रमुख हैं। साथ ही कई बड़े महापुरुषों की जयंती भी मई महीने में मनाई जाती है।

इसके अलावा, कई अन्य मुख्य व्रत-त्योहार भी मई महीने के दूसरे सप्ताह में मनाए

जाते हैं। आइए, इस सप्ताह में पड़ने वाले सभी व्रत और त्योहारों के बारे में जानते हैं-हर

वर्ष वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर अक्षय तृतीया मनाया जाता है। इस

वर्ष 10 मई को अक्षय तृतीया है। इस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा-उपासना

करने का विधान है। साथ ही अक्षय तृतीया पर सोने की खरीदारी की जाती है। इस दिन

सोने की खरीदारी करने से सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है।

वैशाख अमावस्या से लेकर अक्षय तृतीया तक

06 मई को मासिक शिवरात्रि है। यह पर्व हर माह कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया

जाता है। इस दिन भगवान शिव संग माता पार्वती की पूजा की जाती है। 07 मई को रवींद्रनाथ

टैगोर जयंती है। रवींद्रनाथ टैगोर का जन्म 07 मई, सन 1861 को पश्चिम बंगाल के कोलकाता

में हुआ था। इनके पिता जी का नाम देवेन्द्रनाथ टैगोर था और माता जी का नाम शारदा देवी था

। 08 मई को मासिक कार्तिगाई है। इस दिन ज्योत रूप में भगवान शिव की पूजा की जाती है।

08 मई को वैशाख अमावस्या भी है। इस दिन गंगा स्नान करने का विधान है। साथ ही पितरों

का तर्पण एवं पिंडदान किया जाता है। 10 मई को परशुराम जयंती है। इस दिन भगवान विष्णु

के परशुराम अवतार की पूजा की जाती है। 10 मई को अक्षय तृतीया, मातंगी जयंती और रोहिणी

व्रत भी है। हर वर्ष वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर अक्षय तृतीया मनाया जाता है।

इस दिन सोने की खरीदारी की जाती है। 11 मई को विनायक चतुर्थी है। यह दिन भगवान गणेश

को समर्पित होता है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा-उपासना की जाती है। साथ ही उनके

निमित्त व्रत रखा जाता है। 12 मई को सूरदास जयंती, रामानुजन जयंती, शंकराचार्य जयंती

और मातृ (माता दिवस) दिवस है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »