
समा चावल का पुलाव सामग्री
समा चावल- 1 कप
आलू कटा हुआ- 1 मध्यम आकार का
मूंगफली- 1/2 कप
हरी मटर- 1/2 कप
गाजर- 1 छोटा
बारीक कटी हुई हरी मिर्च- 1
1 छोटा चम्मच जीरा
स्वादानुसार सेंधा नमक
हरा धनिया
आवश्यकतानुसार पानी
व्रत में बिना तेल के बनाएं ये हेल्दी डिशेज
सबसे पहले समा चावल को धोकर करीब 10-15 मिनट के लिए पानी में
भिगोकर रख दें।
फिर चावल को पानी से निकाल लें और एक गहरे बर्तन में मूंगफली को सुनहरा
भूरा होने तक भूनें।
इसके बाद कुकर में जीरा भून लें और फिर कटे हुए आलू, गाजर, हरी मटर और
हरी मिर्च डालकर कुछ मिनट तक भूनें।
सूखे और भीगे समा चावल को एक बर्तन में डालें और इसको सब्जियों के साथ
अच्छे से मिलाएं।
अब इसमें 2 कप पानी और स्वादानुसार नमक डालें।
फिर अच्छे से चलाते हुए कुकर का ढक्कन बंद कर दें और मीडियम आंच पर दो
सीटी आने तक इसे पकने दें।
प्रेशर निकलने के बाद इसके ऊपर से धनिया और मूंगफली डालकर मिक्स करें।
अब इसको आप आलू के रायते और चटनी के साथ खाएं।
साबूदाना और आलू की हैशब्राउन सामग्री
रात भर भिगोया हुआ साबुदाना- 1 कप
आलू, उबले और कद्दूकस किए हुए- 2 मध्यम आकार के
बारीक कटी हुई हरी मिर्च- 1
जीरा- 1/2 छोटा चम्मच
स्वादानुसार सेंधा नमक
आवश्यकतानुसार घी
बारीक कटी हुई धनिया पत्ती