
शकरकंद चाट सामग्री
शकरकंद- 2
उबले और कटे हुए आलू- 1/2 कप
कटा हुआ खीरा- 1/2 कप
टमाटर बारी कटा हुआ- 1/2 कप
हरी मिर्च बारीक कटी हुई- 1
भुना जीरा पाउडर- 1/2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1/4 चम्मच
नींबू का रस- 1 बड़ा चम्मच
ताजा धनिया पत्ते- कटे हुए
ऐसे बनाएं शकरकंद का चाट
सबसे पहले आलू और शकरकंद को बॉयल कर लें। छीलकर उन्हें काट लें और
एक एक मिक्सिंग बाउल में डालें।
अब इसमें खीरा, टमाटर और हरी मिर्च डालकर मिक्स करें। ऊपर से
भुना हुआ जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नींबू का रस डालकर अच्छी
तरह मिलाएं।
हरे धनिया से इसे गार्निश करें। यह चाट आपको बहुत पसंद आएगी।
नींबू के कारण इसमें नमक की आवश्यकता नहीं होगी।
कुट्टू का डोसा सामग्री
कुट्टू का आटा- 1 कप
पानी- 1/2 कप
उबले हुए आलू- 2
जीरा- 1/2 छोटा चम्मच
घी- 2 बड़े चम्मच
इमली का पल्प- 1 बड़ा चम्मच
हरी मिर्च बारीक कटी हुई- 1
चुटकी भर गरम मसाला
व्रत में बिना नमक के बना सकती हैं ये रेसिपी
मिक्सिंग बाउल में कुट्टू का आटा और पानी डालकर मिलाएं और
इसका स्मूथ घोल बनाकर तैयार कर लें।
फिर पैन में घी गर्म करें और उसमें जीरा डाल दें।
अब उबले हुए आलू को छोटा-छोटा काटकर डालें। फिर इन्हें 2 मिनट तक भूनें।
इसके बाद इसमें गरम मसाला और हरी मिर्च डालें।
पैन में इमली का पल्प डालकर मिलाएं और गैस बंद करके पैन को दूसरी तरफ रख दें।
अब मीडियम आंच पर नॉन स्टिक कड़ाही या डोसा पैन गर्म कर लें। अब इसमें घी डालें।
फिर कड़ाही पर एक करछुल घोल डालें और इसको पूरे पैन में पतला-पतला फैलाएं।
जब यह एक किनारे से पक जाएं, तो इसको दूसरी तरह से पकाएं।
इस आसान तरीके से कुट्टू का डोसा बनकर तैयार रहै। आप इसमें आलू
का मसाला भरकर व्रत वाली चटनी के साथ सर्व करें।