पंजाब-हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसान संगठन दिल्ली की सीमाओं पर तैनात हो चुके हैं। साल 2021 के प्रदर्शन की तरह
ही इस बार भी किसान अपनी मांगों के लिए विरोध पर उतरे हैं। वे न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की गारंटी को लेकर
कानून बनाने समेत अपनी और कई मांगों को स्वीकार कराने के लिए विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया। किसानों के
प्रदर्शन को देखते हुए राज्यों की सीमाओं पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
किसानों की मांग बैठ है: कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा
किसानों के मार्च पर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा का कहना है कि सरकार को किसानों के साथ हुए समझौते का
पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों की एमएसपी की मांग वैध है।
ड्रोन के जरिए दागे जा रहे हैं आंसू गैस के गोले
Farmers Protest: हरियाणा पंजाब सीमा पर शंभू के पास किसानों की भीड़ बढ़ाती जा रही है।
हरियाणा पुलिस ड्रोन के मध्यम से किसानों पर निगरानी और संख्या का आंकलन कर रही है।
बीच-बीच में आंसू गैस के गोले भी छोड़े जा रहे हैं। किसानों पर आंसू गैस के जरिए गोले दागे गए हैं।
चारों और धुंआ-धुंआ छाया हुआ है। आंदोलनकारियों ने पथराव भी किया, जिसके बाद जवानों ने आंसू गैस के गोले दागे।
किसान आंदोलन में कांग्रेस भी कूदी, देगी कानूनी सहायता
चंडीगढ़। किसान संगठनों के दिल्ली कूच करने और किसान आंदोलन में कांग्रेस पार्टी भी कूद पड़ी है।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा किसानों को दिल्ली जाने की सलाह के बाद अब
प्रदेश कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह ने किसानों को कानूनी सहायता देने के लिए एक टोल फ्री नंबर जारी किया है।
Farmers Protest in Haryana: हजारों की संख्या में किसान ट्रैक्टर लेकर पहुंच चुके हैं। उन्हें बार्डर से
दूर करने के लिए ड्रोन के जरिए आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं। पुलिस ड्रोन के जरिए किसानों की निगरानी
करते हुए उन्हें पीछे करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे।
छह महीनों का राशन लेकर पहुंच रहे किसान
Farmers Protest Live: किसानों में दिल्ली कूच को लेकर भारी उत्साह दिख रहा है। छह महीनों का राशन
ट्रैक्टर ट्रालियों में लेकर पहुंच रहे हैं।
शंभू बॉर्डर पर हजारों किसान और फोर्स आमने-सामने
Farmer Protest: शंभू बॉर्डर पर किसानों का प्रोटेस्ट जारी है। इस क्रम में किसान और जवान आमने-सामने हैं।
पुलिस पर पथराव किया गया। जिसके बाद पुलिस ने कई बार आंसू गैस के गोले छोड़े। आंसूगैस के गोलों के कारण
किसान एक बार पीछे हटे, लेकिन धुंआ कम होते से किसान तुंरत सामने आ गए। मौके पर अभी हजारों किसान,
फतेहगढ़ साहिब से पांच हजार से अधिक ट्रैक्टर अभी रास्ते में हैं।
अम्बाला-पंजाब पर मौजूद शंभू बॉर्डर पर किसानों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए हैं।
पूरा इलाका सफेद चादर में लिपट चुका है।
Punjab Delhi Flight Fare: पंजाब-दिल्ली के लिए हवाई टिकटों में आया उछाल
Punjab Delhi Flight Fare: आज से किसान अपनी विभिन्न मांगों को लेकर दिल्ली कूच पर हैं।
इसी कारण से हरियाणा सरकार की ओर से शंभू बॉर्डर को सील कर दिया गया है। अब इसका असर
हवाई टिकटों पर भी पड़ रहा है। किसान आंदोलन के चलते पंजाब से दिल्ली जाने वाली फ्लाइटों की
कीमत तीस हजार तक पहुंच चुकी है। कल तक यह कीमत तीन से 3500 रुपए थी।
Farmers Protest Live: बहादुरगढ़ में भी पुलिस बल तैनात
Farmers Protest Live: किसानों के दिल्ली चलो मार्च के मद्देनजर कानून व्यवस्था बनाए रखने के
उपाय के रूप में हरियाणा के बहादुरगढ़ में कंक्रीट स्लैब, कंटीले तार लगाए गए हैं और पुलिस बल की तैनाती की गई है।
Chalo Delhi: शंभू बॉर्डर पर भारी तादाद में जुड़ रहे किसान
Farmers Protest: किसानों ने अंबाला राजमार्ग पर पंजाब-हरियाणा शंभू सीमा की ओर दिल्ली चलो मार्च जारी
रखा है। सड़कों पर किसानों का बड़ा हुजूम देखा जा सकता है।
Kisan Protest: दिल्ली-यूपी अप्सरा बॉर्डर पर भी रही तैनाती
Kisan Protest: प्रदर्शनकारी किसानों को राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश करने से रोकने के उपाय के रूप में दिल्ली पुलिस के जवानों को दिल्ली-यूपी अप्सरा सीमा पर तैनात किया गया है।
शंभू सीमा पर बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी किसान दिल्ली की ओर बढ़ रहे हैं
Delhi Chalo March: अपनी विभिन्न मांगों पर दबाव बनाने के लिए पंजाब-हरियाणा शंभू सीमा पर बड़ी
संख्या में प्रदर्शनकारी किसान दिल्ली की ओर बढ़ रहे हैं।
