शनिवार को वोटिंग 1027 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

शनिवार को वोटिंग 1027 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
शनिवार को वोटिंग 1027 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
हरियाणा में 5 अक्टूबर को मतदान होगा। इसके नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित
किए जाएंगे। हरियाणा विधानसभा  का कार्यकाल 3 नवंबर, 2024 को समाप्त
होने वाला है। पिछला विधानसभा चुनाव अक्टूबर 2019 में हुआ था। चुनाव
के बाद भारतीय जनता पार्टी का गठबंधन हुआ। और जननायक जनता पार्टी
ने राज्य में सरकार बनाई और मनोहर लाल खट्टर मुख्यमंत्री बने। हरियाणा
विधानसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस,
जननायक जनता पार्टी (जेजेपी), आम आदमी पार्टी (आप) और  इंडियन
नेशनल लोक दल (आईएनएलडी) के उम्मीदवारों के बीच कांटे की टक्कर
बताई जा रही है। एकल चरण वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान
शनिवार, 5 अक्टूबर को सुबह 7 बजे शुरू होगा और शाम लगभग 6 बजे समाप्त
होगा। कुल 1,031 उम्मीदवार 90 सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं जिनमें 101 महिलाएं
हैं। इन उम्मीदवारों में 464 निर्दलीय लड़ रहे हैं। मतदान के लिए कुल 20,632
मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लगातार तीसरी
बार राज्य की सत्ता हासिल करने की कोशिश कर रही है, वहीं कांग्रेस एक दशक के
बाद सरकार में वापसी की उम्मीद कर रही है। प्रमुख उम्मीदवारों में मुख्यमंत्री
नायब सिंह सैनी (लाडवा), विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा (गढ़ी सांपला-किलोई),
इनेलो के अभय सिंह चौटाला (ऐलनाबाद), जजपा के दुष्यंत चौटाला (उचाना कलां),
भाजपा के अनिल विज (अंबाला कैंट) और ओपी धनखड़ (बादली) और कांग्रेस की
विनेश फोगट (जुलाना) शामिल हैं। वहीं निर्दलीय उम्मीदवारों में सावित्री जिंदल
(हिसार), रंजीत चौटाला (रानिया) और चित्रा सरवारा (अंबाला कैंट) शामिल हैं।

नायब सिंह सैनी (भाजपा)

मेवा सिंह (कांग्रेस)

जोगा सिंह उमरी (आप)

विनोद कुमार शर्मा (जेजेपी)

सपना बड़शामी (आईएनएलडी)

आदमपुर सीट से चुनाव लड़ने वाले प्रमुख उम्मीदवार-

भव्य बिश्नोई (भाजपा)

चंद्र प्रकाश (कांग्रेस)

कृष्ण गंगवा प्रजापति (जेजेपी)

रणदीप चौधरीवास (आईएनएलडी)

भूपेन्द्र बेनीवाल (आप)

भूपेन्द्र सिंह हुडा (कांग्रेस)

मंजू हुडा (भाजपा)

सुशीला देवी देशवाल (जेजेपी)

परवीन गुसाखानी (आप)

कृष्ण (आईएनएलडी)

अनिल विज (भाजपा)

परविंदर पाल परी (कांग्रेस)

चित्रा सरवारा (निर्दलीय उम्मीदवार)

ओंकार सिंह (इनेलो)

अवतार सिंह (जेजेपी)

राज कौर गिल (आप)

शनिवार को वोटिंग 1027 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

मनीष कुमार ग्रोवर (भाजपा)

भारत भूषण बत्रा (कांग्रेस)

बिजेंदर हुडा (आप)

जितेंदर बल्हारा (जेजेपी)

दिलौर मेहरा (आईएनएलडी)

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »