
सिल्क प्रिंटेड कुर्ता ट्राउजर सेट
अगर आप फैंसी के साथ आरामदायक सूट के लिए नए डिजाइन का ऑप्शन सर्च कर रही हैं, तो
आपको सिल्क प्रिंटेड कुर्ता ट्राउजर सेट अपने वॉर्डरोब में शामिल कर सकती हैं। इसका कपड़ा सिल्क
का होता है। लेकिन इसमें एम्ब्राइडरी कम की जाती है। इस सूट में आपको सिर्फ नेकलाइन पर वर्क
मिलेगा। जिससे सूट हैवी नजर आएगी और दुपट्टा हैवी डिजाइन का मिलेगा। इससे सूट के साथ
आपका लुक भी खिलकर आएगा। आप चाहें तो मार्केट से सूट का कपड़ा लेकर भी इसको बनवा
सकती हैं। या मार्केट से रेडीमेड भी ले सकते हैं। मार्केट में आपको 500-1000 रुपए तक में इस
तरह का सूट मिल जाएगा।
प्लाजो कुर्ता सेट
कई लड़कियों को लैगिंग या फिर पैंट पहनने में दिक्कत होती है। तो ऐसे में आप ससुराल
में पहनने के लिए प्लाजो कुर्ता सेट भी ले जा सकती हैं। इस तरह के हैवी वर्क वाले सूट
आपको मार्केट में 1000-2000 रुपए के बीच में मिल जाएंगे। अगर आप गोटा या फिर
जरी वर्क वाला सूट खरीदेंगी, तो आपको अच्छा लुक मिलेगा। इस तरह के सूट में आपको
जॉर्जेट का दुपट्टा मिलेगा। इस तरह के सूट के साथ आप हैवी इयररिंग्स और गले में
मंगलसूत्र पहनकर अपने लुक को कंप्लीट कर सकती हैं।
शादी के बाद ससुराल में पहनें ऐसे डिजाइन वाले सूट
आप चाहें तो ससुराल में पहनने के लिए अनारकली सूट सेट लेकर जा सकती हैं। इस सूट में
आपको थ्रेड वर्क से फ्लोरल डिजाइन मिलेगा। इसके साथ आप प्लाजा और दुपट्टा कैरी करें।
सूट सिंपल होगा, लेकिन इसकी स्लीव्स और नेकलाइन पर थ्रेड मिलेगा। जिससे सूट का लुक
अच्छा लगेगा। इस तरह का सूट मार्केट में आपको 1000-1500 रुपए में मिल जाएंगे।